पिनाहट में आमने-सामने से भिड़े ट्रक और डग्गामार बस, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, भदरौली मार्ग पर हादसा

आगरा। थाना पिनाहट क्षेत्र के भदरौली इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार ट्रक और डग्गामार यात्री बस आमने-सामने से टकरा गए। टक्कर से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के वक्त बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Jan 23, 2026 - 23:33
 0
पिनाहट में आमने-सामने से भिड़े ट्रक और डग्गामार बस, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, भदरौली मार्ग पर हादसा
पिनाहट के भदरौली में आमने-सामने से टकराए ट्रक और बस की इमेज।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संकरी सड़क और तेज गति के कारण दोनों वाहन एक-दूसरे से भिड़ गए। टक्कर के झटके से बस में बैठे कई यात्रियों को हल्की चोटें आईं, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और न ही किसी की जान गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पिनाहट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने मौके पर यातायात को नियंत्रित कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिससे मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों वाहनों की लापरवाही इस दुर्घटना का कारण हो सकती है।

SP_Singh AURGURU Editor