एलन मस्क की नई पार्टी पर भड़के ट्रंप, बोले- सब्सिडी रोक दूंगा गई तो टेस्ला भी चला जाएगा!

वाशिंगटन। अमेरिकी राजनीति और तकनीकी जगत के दो दिग्गजों, डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। एलन मस्क ने ट्रंप के पांच ट्रिलियन डॉलर के ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ को बेवकूफी भरा करार देते हुए तीसरी पार्टी बनाने की बात कही। इसके जवाब में ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर मस्क नहीं सुधरे तो उनके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। यहां तक कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका वापस जाना पड़ सकता है।

Jul 1, 2025 - 22:08
 0
एलन मस्क की नई पार्टी पर भड़के ट्रंप, बोले- सब्सिडी रोक दूंगा गई तो टेस्ला भी चला जाएगा!

इसक् बाद मस्क ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जवाब देते हुए लिखा, मैं कह रहा हूं- सब्सिडी बंद करो, अभी के अभी। उन्होंने ट्रंप की पार्टी को पोर्की पिग पार्टी कहा और नए राजनीतिक दल की ज़रूरत दोहराई।

ट्रंप ने पलटवार करते हुए मस्क की कंपनियों टेस्ला और स्पेसएक्स को मिलने वाली अरबों डॉलर की सरकारी सब्सिडी और अनुबंध रद्द करने की धमकी दी। उन्होंने यह भी कहा कि सब्सिडी गई तो टेस्ला भी चला जाएगा। साथ ही डीओजीई नाम की सरकारी समीक्षा एजेंसी से जांच की बात कही।

इस ताजा विवाद के बीच टेस्ला के शेयरों में 5-7% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे वॉल स्ट्रीट में भी हलचल मच गई है।

अगर यह जंग और गहराई, तो तकनीक, व्यापार और अमेरिकी राजनीति पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है।

SP_Singh AURGURU Editor