टीवीके के गठबंधन का नाम सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस होगा, सीपीआई, सीपीएम ने बनाई दूरी, कांग्रेस ने दोहराया- राहुल निर्विवाद नेता
टीवीके के गठबंधन का नाम "सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस" रखा गया है। चेन्नई के पनैयूर में टीवीके मुख्यालय में चल रही गठबंधन समन्वय बैठक में यह घोषणा की गई।*-+\
चेन्नई। टीवीके के गठबंधन का नाम "सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस" रखा गया है। चेन्नई के पनैयूर में टीवीके मुख्यालय में चल रही गठबंधन समन्वय बैठक में यह घोषणा की गई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी जोसेफ विजय ने बुधवार को कांग्रेस, वीसीके, एडीएमके और आईयूएमएल के साथ अपने गठबंधन का नाम सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस रखा है। उन्होंने इन पार्टी के नेताओं के साथ टीवीके मुख्यालय पर दूसरी बार मुलाकात की।
टीवीके सूत्रों ने ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथिगल काची, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, और मारुमलरची द्रविड़ मुनेद्र कड़गम जैसे प्रमुख सहयोगी दल की बैठक में शामिल होंगे।
इस बैठक से सीपीएम और सीपीआई ने दूरी बनाई। उन्होंने बैठक शामिल नहीं होने का फैसला किया। 1 जुलाई के बाद से औपचारिक गठंबधन की वार्ता का यह लगातार दूसरा बहिष्कार है। इस फैसले के बारे में बताते हुए, सीपीएम के राज्य सचिव पी शनमुगम ने मंगलवार को बताया कि वाम दलों का बाहरी समर्थन पूरी तरह से मुद्दों पर आधारित होगा। इसका मकसद विधानसभा में स्थिरता बनाए रखना है।
उन्होंने कहा, 'राष्ट्रीय नेतृत्व के सवाल पर टीवीके और कांग्रेस के बीच बढ़ती सार्वजनिक अनबन ने तनाव को और बढ़ा दिया है। टीवीके के विधायकों और मंत्रियों के उन बयानों का तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने कड़ा विरोध किया है। इनमें मुख्यमंत्री विजय को 2029 के आम चुनावों के लिए संभावित प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बताया है।'
कांग्रेस मंत्री एस राजेश कुमार ने जोर देकर कहा है कि राहुल गांधी राष्ट्रीय विपक्षी गठबंधन के निर्विवाद नेता बने हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस आम सहमति को कमजोर करने की किसी भी कोशिश से पार्टी राज्य मंत्रिमंडल पर अपनी भागीदारी पर पुनर्विचार कर सकती है। इसके बाद टीवीके नेतृत्व ने विवाद को कम करने की कोशिश करते हुए कहा किवजय को पीएम बनाने वाली बातें, अलग-अलग विधायकों की निजी राय थीं।