ताजगंज में 20 बीघा की अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एडीए की सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने बुधवार को ताजगंज क्षेत्र में चल रहे अवैध कॉलोनी निर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 बीघा भूमि पर बुलडोजर चला दिया। कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कॉलोनी डेवलप करने वालों में हड़कंप देखने को मिला।

Jun 11, 2025 - 21:26
 0
ताजगंज में 20 बीघा की अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एडीए की सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप
ताजगंज क्षेत्र के नौबरी में बुधवार को अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई करता बुलडोजर।  

यह अवैध कॉलोनी मौजा नोबरी-रजरई रोड पर विष्णु प्रकाश और डॉ. मोहनिया द्वारा विकसित की जा रही थी। यहां बगैर अनुमति प्लॉटिंग कर सड़कें बनाई जा चुकी थीं और कई स्थानों पर बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी गई थी। शिकायत मिलने पर एडीए की टीम, उपाध्यक्ष एम. अरुन्मौली के निर्देश पर मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान सैकड़ों मीटर बनी सड़क और दर्जनों बाउंड्री वॉल ध्वस्त कर दी गईं। एडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृति के की जा रही किसी भी तरह की कॉलोनी विकास गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एडीए उपाध्यक्ष अरुन्मौली ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।

SP_Singh AURGURU Editor