30 फीट गहरे बोरवेल में गिरी दो सिवेट को सुरक्षित बचा लिया गया

आगरा। मथुरा जिले में फरह क्षेत्र स्थित घड़ी रोसू गांव में सोमवार को दो स्मॉल इंडियन सिवेट 30 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गईं। ग्रामीणों की सतर्कता और वाइल्डलाइफ एसओएस की त्वरित कार्रवाई से दोनों जंगली जीवों की जान बचा ली गई। 

Apr 14, 2025 - 18:24
 0
30 फीट गहरे बोरवेल में गिरी दो सिवेट को सुरक्षित बचा लिया गया
फरह के गढ़ी रोसू गांव में बोरबेल में गिरी सिवेट का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ती वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम।

ग्रामीणों ने एनजीओ की आपातकालीन हेल्पलाइन (+91-9917109666) पर संपर्क किया, जिसके बाद रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची। बोरवेल की गहराई को देखते हुए टीम ने विशेष पिंजरे की मदद से सावधानीपूर्वक बचाव किया।

दोनों सिवेट को प्राथमिक जांच के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस ट्रांजिट सेंटर लाया गया। जांच में वे स्वस्थ पाई गईं और कुछ घंटे की निगरानी के बाद उन्हें प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

डायरेक्टर बैजूराज एम.वी. ने कहा, "समय पर सूचना और जागरूकता ही वन्यजीव संरक्षण की कुंजी है।" वहीं, सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने बोरवेल जैसी संरचनाओं को बंद करने की आवश्यकता पर बल दिया।

SP_Singh AURGURU Editor