बरेली में दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश मुठभेड़ में मारे गये
बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के पैतृक घर पर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश यूपी एसटीएफ, हरियाणा के सोनीपत की एसटीएफ और दिल्ली सी यूनिट की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में ढेर हो गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस घटना को राज्य की सुरक्षा के लिए खुली चुनौती मानने हुए एसटीएफ को टास्क दिया गया था। गाजियाबाद के टोनिका सिटी में हुई मुठभेड़ में दोनों शूटर पुलिस की गोली के शिकार हुए। दोनों बदमाश कुख्यात रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग के सक्रिय सदस्य थे।
दिशा पाटनी के घर पर 12 की रात को हुई थी फायरिंग
12 सितंबर की रात करीब 3 बजे बरेली जिले में अभिनेत्री दिशा पाटनी के आवास पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। दोनों बदमाशों की फायरिंग सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। इस वारदात ने पूरे प्रदेश को हिला दिया था। कोतवाली बरेली में मामला दर्ज हुआ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसे चुनौती के रूप में लिया था। सीएम योगी ने अभिनेत्री के पिता जगदीश पाटनी से बात कर उन्हें हरसंभव सुरक्षा का भरोसा दिया था।
इस घटना के तत्काल बाद कुख्यात गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। इसकी वजह यह बताई कि दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने संत प्रेमानंद महाराज और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के विरुद्ध अनर्गल बातें किए जाने पर यह फायरिंग कराई गई।
मारे गये दोनों बदमाश हरियाणा के रहने वाले
घटना की गंभीरता को देखते हुए यूपी एसटीएफ को बदमाशों की तलाश में लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच और पड़ोसी प्रदेशों के क्राइम रिकॉर्ड खंगालने के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों की पहचान रविंद्र पुत्र कल निवासी कहानी (रोहतक) और अरुण पुत्र राजेंद्र निवासी इंडियन कॉलोनी (गोहाना रोड, सोनीपत) के रूप में की। ये दोनों रोहित गोदारा और गोल्डी बरग्रहण गैंग के सक्रिय सदस्य बताए गए।
गाजियाबाद की ट्रोनिका सिटी में हुआ एनकाउंटर
आज यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट, दिल्ली सी यूनिट और हरियाणा के सोनीपत की एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गाजियाबाद के टोनिका सिटी में बदमाशों को घेर लिया। जवाबी फायरिंग में दोनों शूटर ढेर हो गए। मौके से ब्लॉक और जगराना पिस्तौल सहित भारी संख्या में कारतूस बरामद किए गए। सोनीपत एसटीएफ यूनिट का नेतृत्व इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार कर रहे थे।