दिवंगत रानी अग्रवाल की आंखों से रौशन होंगी दो अंधकारमय जिंदगियां
आगरा। विजय नगर की श्रीमती रानी अग्रवाल मरणोपरांत भी दो लोगों की अंधकारमय जिंदगी को रौशन कर गईं। दिवंगत रानी अग्रवाल के परिजनों की इच्छानुसार उनके नेत्रदान कर दिए गए हैं।
श्रीमती अग्रवाल का निधन होने पर परिजनों ने हेल्प आगरा के पीआरओ जगबीर सिंह से नेत्रदान की इच्छा जताई थी। एसएन मेडिकल कालेज की नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डा. स्निग्धा सेन और आई बैंक प्रभारी डा. सैफाली मजूमदार के निर्देशन में ग्रीफ काउंसलर दीपक शर्मा और उनकी टीम ने नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराई।
हेल्प आगरा के महामंत्री गौतम सेठ ने कहा कि मृत्योपरांत नेत्रदान के लिए मोबाइल नंबर 9319111000 पर सम्पर्क किया जा सकता है।