आगरा में 31 स्कूलों के 130 खिलाड़ियों संग दो दिवसीय अंतर विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न
आगरा में कुलदीप गोयल की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय अंतर विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य समापन कमला नगर स्थित सुमित राहुल स्कूल में हुआ। प्रतियोगिता में शहर के 31 विद्यालयों के 130 खिलाड़ियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
आगरा। कुलदीप गोयल की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय अंतर विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन कमला नगर स्थित सुमित राहुल स्कूल में उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। उद्घाटन राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, उघमी डॉ. रंजना बंसल, जिला टेबल टेनिस संघ की सचिव अलका शर्मा तथा चेयरपर्सन रेनू गोयल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रामानंद चौहान ने बताया कि जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में शहर के 31 स्कूलों के 130 टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुकाबले कड़े रहे और खिलाड़ियों ने अनुशासन व खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे
कनिष्ठ बालक एकल वर्ग में प्रथम सुमित राहुल गोयल स्कूल के राघव वशिष्ठ, द्वितीय दिल्ली पब्लिक स्कूल के कियान ओबरॉय तथा तृतीय एक पहल पाठशाला के आयुष रहे।
कनिष्ठ बालिका एकल वर्ग में प्रथम श्री राम सैनिटोरियल स्कूल की अनिष्का मिश्रा, द्वितीय दिल्ली पब्लिक स्कूल की पहल गुप्ता और तृतीय गायत्री पब्लिक स्कूल की इनाया फातिमा रहीं।
सीनियर बालिका एकल वर्ग में प्रथम श्री राम सैनिटोरियल स्कूल की सुहानी अग्रवाल, द्वितीय दिल्ली पब्लिक स्कूल की अनाया जैन तथा तृतीय सेंट एंथनी स्कूल की आस्था सिंह रहीं।
सीनियर बालक एकल वर्ग में प्रथम सिंबॉयजिया स्कूल के अमन माहेश्वरी, द्वितीय सुमित राहुल स्कूल के यज्ञ सिंह और तृतीय प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के गर्वित नागपाल रहे।
सलाहकार मनोज बल ने बताया कि ओपन बालिका डबल्स वर्ग में प्रथम सेंट कॉनरेड स्कूल की श्रेया गुप्ता व ईशानवी, द्वितीय सेंट एंथनी जूनियर कॉलेज की महिका माहेश्वरी व गौरी जैन तथा तृतीय गायत्री पब्लिक स्कूल की एकांशी शुक्ला व आराध्या गुप्ता रहीं।
ओपन बालक डबल्स वर्ग में प्रथम एक पहल पाठशाला के नितेश व सारिक, द्वितीय सेंट पॉल स्कूल के आदित्य व एकांश तथा तृतीय दिल्ली पब्लिक स्कूल के शिवेन व प्रदुमन रहे।
प्रतियोगिता में वेदांशी पोद्दार और नैतिक माहेश्वरी को उभरते खिलाड़ी के सम्मान से सम्मानित किया गया। चीफ रेफरी सौरभ पोद्दार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर कन्हैया गोयल, साहिबा गोयल, शौर्यदीप गोयल, शालिनी असवानी, रवि अग्रवाल, विजय भार्गव, कल्पना सचदेवा, अवनीत सिंह, सीमा और सुरभि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Bottom of Form