आगरा में दो और सड़क हादसेः स्कूल बस ने मासूम को कुचला, बेकाबू ट्रैक्टर ने ली दिव्यांग की जान

आगरा। गुरुवार आगरा के लिए काला दिन साबित हुआ। दिनभर में हुए तीन सड़क हादसों ने पांच लोगों की मौत की खबर है। सबसे दर्दनाक हादसा मंसुखपुरा क्षेत्र में हुआ, जहां डंपर ने बाइक को रौंद दिया, जिससे पति-पत्नी और उनके बच्चे की मौत हो गई। वहीं जगनेर क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा की जान ले ली। निबोहरा क्षेत्र में स्कूल बस ने एक मासूम की जान ले ली। इन हादसों ने जिले में सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Oct 30, 2025 - 19:00
 0
आगरा में दो और सड़क हादसेः स्कूल बस ने मासूम को कुचला, बेकाबू ट्रैक्टर ने ली दिव्यांग की जान

चन्दसौरा में ट्रैक्टर पलटने से दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की मौत

थाना जगनेर के सरेंधी क्षेत्र के गांव चन्दसौरा में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। धौलपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा ईंटों से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क किनारे जा रहे ई-रिक्शा को उसने चपेट में ले लिया। हादसे में ई-रिक्शा चालक धर्मपाल प्रजापति पुत्र करन सिंह निवासी चन्दसौरा की मौके पर ही मौत हो गई।
धर्मपाल प्रजापति दिव्यांग थे और रोज की तरह ई-रिक्शा लेकर खेत की ओर जा रहे थे। ट्रैक्टर की चपेट से ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने धौलपुर–भरतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-123) पर जाम लगा दिया। सूचना पर थाना प्रभारी सुभाषचंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद करीब आधे घंटे में जाम खुलवाया जा सका।

निबोहरा में स्कूल बस की टक्कर से मासूम की मौत

थाना निबोहरा क्षेत्र में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। गांव गढ़ी धर्मजीत निवासी सतेंद्र पुत्र पप्पू सिंह ने बताया कि उनका चार वर्षीय भतीजा कार्तिक पुत्र नेत्रपाल सुबह घर के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार स्कूल बस ने आकर कार्तिक को टक्कर मार दी।
बस का आगे का पहिया कार्तिक के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। इस दर्दनाक दृश्य को देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

इन दोनों घटनाओं ने आगरा की सड़कों की हकीकत उजागर कर दी है, जहां स्पीड, लापरवाही और सिस्टम की ढिलाई ने आम लोगों की जिंदगी असुरक्षित बना दी है।

SP_Singh AURGURU Editor