बाह तहसील में हुए दो सड़क हादसे, आठ लोग घायल

आगरा। बाह तहसील क्षेत्र में सोमवार को हुए दो सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। पहली घटना बाह थाना क्षेत्र में हुई, जिसमें अज्ञात कार द्वारा ऒटो को सामने से टक्कर मार दिए जाने से तीन लोग घायल हो गए। दूसरी दुर्घटना मनसुखपुरा थाना क्षेत्र में हुई, जिसमें दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए।

Feb 3, 2025 - 19:05
 0
बाह तहसील में हुए दो सड़क हादसे, आठ लोग घायल

-बाह कस्बे में अज्ञात कार ने ऒटो को टक्कर मारी, तीन घायल, मनसुखपुरा क्षेत्र में दो बाइकें टकराने से पांच जख्मी

यह दुर्घटना कस्बा बाह के इटावा मार्ग पर चुंगी के पास हुई। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात कार की तलाश शुरू कर दी है।

इस हादसे में प्रेमवती पत्नी करन सिंह (उम्र 70 वर्ष) निवासी जाटव टूला, थाना बाह, कैलाश पुत्र रामेश्वर दयाल (उम्र 70 वर्ष) निवासी फ्रेंडस कॊलोनी इटावा और ऑटो चालक प्रदीप पुत्र रमेश चंद्र निवासी जैतपुर नगर, इटावा घायल हुए हैं। ऒटो में सवार यात्री बाह से इटावा जा रहे थे।

मनसुखपुरा थाना क्षेत्र में औंध पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई, जिसमें सवार राजू  और उसकी मां श्रीमती देवी, पिता भोगीराम निवासी सियोली, राजाखेड़ा घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार श्याम सुंदर और उसके साथी हरिओम निवासी भीमपुर राजाखेड़ा, धौलपुर राजस्थान घायल हो गए।

SP_Singh AURGURU Editor