बेखौफ़ लुटेरों ने सिक्योरिटी गार्ड से लूटी लाइसेंसी रिवॉल्वर, फैक्ट्री गेट पर दहशत
आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र में शनिवार रात बेखौफ बदमाशों ने सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक सिक्योरिटी गार्ड से लाइसेंसी रिवॉल्वर और नकदी लूट ली। यह वारदात कर्म उद्योग फैक्ट्री के बाहर उस समय हुई, जब गार्ड अपनी ड्यूटी कर घर वापस जा रहा था।

पीड़ित रोजर शू में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है, ने पुलिस को बताया कि रात के समय बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक फैक्ट्री के बाहर पहुंचे। मौका पाकर बदमाशों ने झपट्टा मारते हुए उसका बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर और करीब 1500 रुपये नकद रखे हुए थे।
घटना के बाद इलाके में खलबली मच गई । पीड़ित ने तत्काल थाना सिकंदरा पहुंचकर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। साथ ही बाइक सवार लुटेरों के भागने के संभावित रास्तों पर भी नजर रखी जा रही है। इस वारदात ने औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।