केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने आगरा में व्यापारियों से जीएसटी रिफॊर्म पर किया संवाद

आगरा। आगरा में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बाजारों में जाकर व्यापारियों को जीएसटी दरों में हालिया बदलाव और इसके लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों में कमी से न केवल व्यापारियों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है, बल्कि आम जनता भी इसका फायदा उठा रही है।

Sep 22, 2025 - 22:15
 0
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने आगरा में व्यापारियों से जीएसटी रिफॊर्म पर किया संवाद
आगरा के एक बाजार में व्यापारी को जीएसटी रिफॊर्म के बारे में बताते केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल।

केंद्रीय मंत्री ने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे ग्राहकों को भी इस बारे में जागरूक करें और स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को अपनाएं, जिससे सामाजिक और आर्थिक विकास दोनों को बल मिलेगा।

प्रो. बघेल ने आगरा लोकसभा की उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख बाजारों का दौरा किया और व्यापारियों से संवाद किया। इस अवसर पर महादेव मंदिर के पास श्रीमनःकामेश्वर मंडल के अध्यक्ष शिवेंद्र, महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, महानगर मंत्री नवीन गौतम और कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उन्होंने व्यापारियों को समझाया कि जीएसटी लाभ का सही तरीके से लाभ उठाने से कारोबार में बढ़ोतरी होगी और ग्राहकों के लिए वस्तुएं सस्ती और किफायती होंगी।

SP_Singh AURGURU Editor