यूपी भाजपा को मिला नया नेतृत्व, पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सांसद व केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कुछ देर पहले विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं की मजबूत उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि पंकज चौधरी का निर्विरोध चयन तय है। नए अध्यक्ष की घोषणा कल अवध ला कॉलेज के हाल में चुनाव अधिकारी करेंगे।

Dec 13, 2025 - 14:53
Dec 13, 2025 - 15:11
 0
यूपी भाजपा को मिला नया नेतृत्व, पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन
सीएम योगी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के नामांकन दाखिल करते पंकज चौधरी ।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सांसद व केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कुछ देर पहले  विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं की मजबूत उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि पंकज चौधरी का निर्विरोध चयन तय है। नए अध्यक्ष की घोषणा कल अवध ला कॉलेज के हाल में चुनाव अधिकारी करेंगे। 

केन्द्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नामांकन प्रस्तावक के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, वरिष्ठ नेता सूर्या प्रताप शाही तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शामिल रहे। यह नामांकन कुल चार सेट में दाखिल किया गया है , जिससे उनके पक्ष में व्यापक सहमति और संगठनात्मक मजबूती का संदेश गया।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़े की मौजूदगी रही। इसके अलावा बड़ी संख्या में विधायक, सांसद और संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और पंकज चौधरी को समर्थन दिया। पंकज चौधरी का राजनीतिक सफर पार्षद के रूप में जनसेवा से शुरू होकर सात बार सांसद बनने तक पहुंचा है। उन्होंने पहला लोकसभा का चुनाव 1991 में लड़ा था। इसके बाद वह लगातार सात बार से सांसद चुने जाते रहे। पूर्वाञ्चल के बड़े नेता माने जाते हैं। संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर उनके लंबे अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश की कमान सौंपने का निर्णय लिया है।

कल रविवार को केंद्रीय चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल की मौजूदगी में राम मनोहर लोहिया ला कॉलेज में पंकज चौधरी को विधिवत रूप से उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में घोषित किया जाएगा। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन 2027 के विधानसभा चुनावों और आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति को और अधिक धार देने पर काम करेगा।