UP Board Result 2025: आगरा से 12वीं में शिवकुमार और 10वीं में मोनिका धाकरे टॉपर, जिले को मिला 65वां स्थान
आगरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2025 के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। आगरा जिले से 12वीं में शिवकुमार और 10वीं में मोनिका धाकरे ने टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है।
शिवकुमार ने इंटरमीडिएट में 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान पाया। वहीं, रोहित गोला ने दूसरा स्थान हासिल किया है। हाईस्कूल में मोनिका धाकरे ने 94.50 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। उनके बाद विनीत वर्मा ने दूसरा स्थान पाया।
राज्य रैंकिंग में आगरा 65वें स्थान पर
हालांकि व्यक्तिगत उपलब्धियों के बावजूद जिला रैंकिंग में आगरा को राज्य स्तर पर 65वां स्थान प्राप्त हुआ है, जो शिक्षा के क्षेत्र में और सुधार की आवश्यकता की ओर संकेत करता है।