यूपी विधान सभा का सत्र 16 दिसंबर से
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा का शीतकालीन सत्र आगामी 16 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। संभल की हाल की घटनओं के मद्देनजर विधान सभा का यह सत्र हंगामेदार हो सकता है।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधान सभा सत्र (वर्ष 2024 के तीसरा सत्र) 16 दिसंबर को 11 बजे से विधान सभा मंडप में आहूत करने की अधिसूचना भी जारी कर दी है।
विधान सभा के इस सत्र में पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव के हालात बन सकते हैं क्योंकि संभल की हिंसा समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष हमलावर रहेगा। संभल के मामले को लेकर तो सत्ता पक्ष और समाजवादी पार्टी के बीच पिछले कुछ दिनों से वार-पलटवार का दौर चल ही रहा है।