यूपी रोडवेज का दिवाली तोहफा, नई वर्दी में नजर आएंगे ड्राइवर और कंडक्‍टर

लखनऊ। यूपी रोडवेज के बस चालकों और परिचालकों के लिए खुशखबरी है। योगी सरकार रोडवेज बस चालकों और परिचालकों को दिवाली का तोहफा देने जा रही है। रोडवेज बस चालक और परिचालक को नई वर्दी दी जा रही है। 

Oct 19, 2024 - 13:33
 0
यूपी रोडवेज का दिवाली तोहफा, नई वर्दी में नजर आएंगे ड्राइवर और कंडक्‍टर

परिवहन निगम की ओर से हर दो साल में बस चालकों और परिचालकों को नई वर्दी के लिए पैसा ट्रांसफर किया जाता है। इस बार दिवाली से पहले परिवहन निगम नई वर्दी के लिए पैसा ट्रांसफर करने जा रहा है। उत्‍तर प्रदेश राज्‍य सड़क परिवहन के 37 हजार चालक और परिचालक को नई वर्दी के लिए 1800 रुपये दिए जाएंगे। इससे योगी सरकार को लगभग  6.70 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के एमडी मासूम अली सरवर ने सितंबर माह में नई वर्दी देने का वायदा किया था।

SP_Singh AURGURU Editor