उर्फी जावेद और ओरी एकसाथ, मजाक में बोले- हम पति पत्नी हैं!
उर्फी जावेद और ओरी हमेशा की तरह इस बार भी चर्चा में हैं। दोनों साथ नजर आए तो फैंस और भी क्रेजी हो गए। कोई कह रहा है कि दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं तो किसी ने कहा कि उन्हें शादी कर लेना चाहिए।
मुंबई। उर्फी जावेद। ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी। दोनों ही सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। एक तरफ उर्फी ने अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस से फैंस के दिलों में जगह बनाई तो ओरी ऐसे शख्स हैं, जो लगभग हर बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ पोज देते दिख जाते हैं। उनकी इस खास बात ने ही उन्हें वायरल कर दिया था। और अब जब दोनों को साथ देखा या तो शादी की भी चर्चा होने लगी, क्योंकि खुद ओरी ने मजाक में कहा- हम दोनों पति पत्नी हैं।
उर्फी जावेद और ओरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों ने एक जैसी टीशर्ट पहनी। दोनों साथ में पपाराजी को पोज देने आए। इस दौरान काफी हंसी मजाक हुआ।
ओरी और उर्फी ने पपाराजी के सामने खूब पोज दिया। ओरी ने उर्फी का माथा भी चूम लिया। इस पर पैप्स हूटिंग करने लगे। एक ने म मजाक में कहा, 'बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड।' तो उर्फी ने कहा, 'पति पत्नी और वो, वो अंदर है। समय (समय रैना) अंदर है।' पर ओरी ने कहा, 'हम पति पत्नी हैं।'
एक ने कहा, 'बेस्ट जोड़ी है। इनको शादी कर लेनी चाहिए।' दूसरे ने कहा, 'ये एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।' एक और यूजर ने कॉमेंट किया, 'इन्हें शादी कर लेनी चाहिए।'
उर्फी को बीते दिनों 'बिग बॉस 19' वीकेंड का वार में देखा गया था। उन्होंने होस्ट सलमान खान को बताया था कि 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 1' के बाद उनकी जिंदगी 360 डिग्री बदल गई।' इसके बाद वो घर के अंदर गईं और घरवालों के बीच मजेदार टास्क करवाए थे।