वैश्य महासभा ने संगठन को दी रफ्तार, नियुक्त किए कई पदाधिकारी 

आगरा। भारतीय वैश्य महासभा ने संगठन को मज़बूती देने की प्रक्रिया शुरू की है। संगठन का ज़िलाध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल अछनेरा और महानगर अध्यक्ष महावीर प्रसाद अग्रवाल को बनाया गया है। नितिन गुप्ता को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।

Nov 10, 2024 - 19:39
 0
वैश्य महासभा ने संगठन को दी रफ्तार, नियुक्त किए कई पदाधिकारी 
वैश्य महासभा की रविवार को हुई संगठनात्मक बैठक में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारी।

भारतीय वैश्य महासभा की संगठनात्मक मीटिंग महाराजा अग्रसेन भवन लोहा मंडी के पुष्पांजलि सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई ।इस मीटिंग में पदाधिकारीयों का मनोनयन किया गया।

महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष रवी मोहन, कृष्ण कुमार खंडेलवाल शिकोहाबाद, नगर अध्यक्ष शिकोहाबाद युवा मोहित बंसल, गीता सरपाल प्रदेश उपाध्यक्ष महिला, कल्पना अग्रवाल जिला अध्यक्ष महिला, राकेश गुप्ता इलेक्ट्रिकल प्रदेश महासचिव दक्षिणी उत्तर प्रदेश, प्रदीप अग्रवाल भवानी इलेक्ट्रिकल्स प्रदेश सचिव दक्षिणी उत्तर प्रदेश, विनय पुरवार प्रदेश सचिव दक्षिणी उत्तर प्रदेश ,मनोज मोदी महानगर महामंत्री आगरा घोषित किया गया।

SP_Singh AURGURU Editor