धनौली में टैंकर की चपेट में आकर सब्जी विक्रेता की मौत, घंटों जाम    

आगरा। धनौली सब्जी मंडी में आज सुबह टैंकर की चपेट में आकर एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर आगरा-जगनेर रोड पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा और वाहनों की लंबी क़तार लग गई। पुलिस के काफी देर तक समझाने और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद लोगों ने जाम खोला।

Dec 23, 2024 - 11:34
Dec 23, 2024 - 11:35
 0
धनौली में टैंकर की चपेट में आकर सब्जी विक्रेता की मौत, घंटों जाम      
आगरा-जगनेर रोड पर धनौली में आज सुबह हुए हादसे के बाद मौके पर जाम लगाते लोग।  

थाना मलपुरा प्रभारी पवन सैनी ने बताया कि  धनौली गांव के सूर्य नगर अजीजपुर निवासी 32 वर्षीय सतीश कुमार पुत्र भगवान सिंह सब्जी खरीदने के लिए सोमवार की सुबह लगभग 7:00 बजे धनौली सब्जी मंडी आए थे। तभी खेरिया मोड़ की ओर से आते एक कैंटर ने सतीश को अपनी चपेट में ले लिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सतीश की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में विलाप शुरू हो गया। परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जाम लगने से आगरा-जगनेर रोड पर दोनों तरफ़ वाहनों की लंबी क़तार लग गई। थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

SP_Singh AURGURU Editor