आगरा में विधायक निधि से 96 लाख के विकास कार्यों का विजय शिवहरे ने किया लोकार्पण
आगरा। अपनी विधायक निधि से एत्मादपुर, आगरा ग्रामीण, फतेहाबाद और आगरा छावनी विधानसभा में कराये गये लगभग 96 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का मंगलवार को एमएलसी विजय शिवहरे ने लोकार्पण किया। इन कार्यों में सीसी सड़कों और समरसेबिल मय टंकी अधिष्ठानों जैसे निर्माण शामिल हैं।
विधायक श्री शिवहरे ने इस मौके पर कहा कि सभी कार्य क्षेत्रवासियों के आधारभूत संरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने अपनी निधि से कराए।
जिन विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया, उनमें वार्ड नं. 67 नवलगंज में जिनेन्द्र हार्डवेयर से बन्टी अग्रवाल के घर तक सीसी सड़क का निर्माण, ग्राम बुढ़ेरा में विनोद के घर से भगवान सिंह के घर तक सीसी निर्माण कार्य और ग्राम अकबरपुर में रिंग रोड से केके शर्मा के निवास की ओर सीसी निर्माण कार्य शामिल है।
इसके अलावा ग्राम कौलारा कलाँ, नगरिया में रामयहाय के घर के पास ग्राम कौलारा कलां, नगरिया में सुरेन्द्र के घर के पास, ग्राम कौलारा कलां, गढ़ी शिशुपाल में राजेश के घर के पास, ग्राम पावसर में मानसिंह के घर के पास, विकास खंड शमशाबाद, ग्राम गुढ़ा में महेन्द्र सिंह के घर के पास, विकास खंड फतेहाबाद, टीकतपुरा खंडेर में सेन्ट एचपी स्कूल राजापुरा मोड़ के पास सबमर्सिबल मय टंकियों का लोकार्पण किया गया। ग्राम रोहटा, न्यू सुरक्षा विहार कॉलोनी: उदयवीर सिंह के घर से रोहित कुमार के घर तक सीसी निर्माण कार्य भी लोकार्पित हुआ।
विधायक श्री शिवहरे ने कहा कि यह कार्य न केवल क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करेंगे, बल्कि स्थानीय विकास और सामाजिक उन्नति में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ, जिसे विधायक ने अपनी असली पूंजी बताया।
उन्होंने यह भी वचन दिया कि विकास की यह यात्रा लगातार जारी रहेगी और भविष्य में और भी नई परियोजनाओं पर कार्य किया जाएगा।