विजयदशमी पर आगरा में कई जगह हुआ शस्त्र पूजन, बजरंग दल ने भी किया आयोजन
आगरा। आगरा में विजयदशमी के पावन पर्व पर शस्त्र पूजन का आयोजन पूरे श्रद्धा और परंपरा के साथ हुआ। लोगों ने अपने शस्त्रों और औजारों की पूजा-अर्चना की, उन पर तिलक और कलावा बांधा तथा पुष्प और माला अर्पित किए। इस अवसर पर भगवान राम के जयकारों के साथ वातावरण धर्ममय हो उठा।

महिला आयोग अध्यक्ष ने बताया शस्त्र-शास्त्र का महत्व
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने कहा कि विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शस्त्रों के साथ शास्त्रों का ज्ञान होना भी जरूरी है। “अगर व्यक्ति के पास शास्त्रों का ज्ञान है तो शस्त्र के साथ विजय जल्दी प्राप्त की जा सकती है। बाबिता चौहान ने अपने पति समाजसेवी जिलेन्द्र चौहान के साथ शस्त्रों का पूजन किया।
रावण दहन के साथ सम्पन्न होगा पर्व
शहर के विभिन्न हिस्सों में शस्त्र पूजन के साथ आज रात में रावण दहन भी किया जाएगा। रावण के पुतलों के जलने के साथ ही बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया जाएगा और भगवान राम की जयकारों से वातावरण गूंज उठेगा।
बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन
विजयदशमी पर्व पर बजरंग दल ब्रजप्रांत द्वारा भी शस्त्र पूजन किया गया। प्रांत संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम सनातन धर्म मंदिर, शहजादी मंडी, सदर बाजार में आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बजरंगियों ने भाग लिया।
शक्ति और परंपरा का संदेश
पूरे आगरा में विजयदशमी पर्व धार्मिक आस्था, संस्कृति और परंपरा का संगम बन गया। लोगों ने शस्त्र पूजन को शक्ति और साहस का प्रतीक बताया तथा भगवान राम की जीत को धर्म और सत्य की विजय माना।