ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है विकसित भारत जी-राम-जी योजना, आगरा के सौरई की चौपाल में केंद्रीय मंत्री प्रो. बघेल ने जनता से सीधा संवाद कर किया मार्गदर्शन

आगरा। आगरा लोकसभा क्षेत्र की एत्मादपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम सौरई में शनिवार को विकसित भारत एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत विकसित भारत–जी राम जी जनजागरण अभियान (VB-G RAM G) के तहत कृषक–श्रमिक ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुनिश्चित रोजगार और आजीविका सशक्तिकरण से सीधे जोड़ना रहा।

Jan 24, 2026 - 21:28
 0
ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है विकसित भारत जी-राम-जी योजना, आगरा के सौरई की चौपाल में केंद्रीय मंत्री प्रो. बघेल ने जनता से सीधा संवाद कर किया मार्गदर्शन
एत्मादपुर के सौरई गांव में शनिवार को आयोजित चौपाल में विकसित भारत जी-राम-जी योजना के बारे में लोगों से संवाद करते केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल। मंचस्थ हैं विधायक डॊ. धर्मपाल सिंह।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने किसानों, श्रमिकों व ग्रामीण परिवारों से सीधा संवाद किया।

जनभागीदारी से ही बनेगा आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत- प्रो. बघेल

चौपाल को संबोधित करते हुए प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने, गरीब–किसान–श्रमिक के जीवन में स्थायी परिवर्तन लाने और विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में यह अभियान एक सशक्त पहल है।
उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से ही मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण सुनिश्चित किया जा रहा है और केंद्र सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास हो रहा है।

गारंटी मिशन और रोजगार पर विस्तृत चर्चा

चौपाल के दौरान किसानों, श्रमिकों और ग्रामीण परिवारों के लिए सुनिश्चित रोजगार, साप्ताहिक भुगतान, आजिविका सशक्तिकरण, तथा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं, सुझाव और अनुभव साझा किए, जिनका समाधान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा मौके पर ही किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,  क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, महानगर मंत्री मनमोहन कुशवाह और नवीन गौतम, श्याम सिंह चौहान, राहुल भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, करुणानिधि गर्ग सहित विकसित भारत जी-राम-जी अभियान के सभी संयोजक व सह-संयोजक, भारतीय जनता पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कृषक–श्रमिक ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों में केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम ने गांव स्तर पर रोजगार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में नई ऊर्जा का संचार किया।

SP_Singh AURGURU Editor