बहराइच में फिर हिंसा, दुकानों और वाहनों को फूंका, मृतक के परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, प्रदर्शन

बहराइच। बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में एक युवक की हत्या से गुस्साई का तांडव आज सुबह भी जारी है। भीड़ ने तमाम दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। नतीजतन जिला प्रशासन को आस-पास के जिलों से अतिरिक्त बल मंगाना पड़ा। सात कम्पनी पीएसी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल की आमद के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। मारे गए युवक राम गोपाल मिश्रा के परिवार ने शव का अंतिम संस्का र करने से मना कर दिया। आज सुबह तहसील परिसर में शव को रख कर प्रदर्शन किया जा रहा है। यह भी खबर है कि नाराज भीड़ एक बार फिर से हिंसा पर उतारू हो गई है।

Oct 14, 2024 - 11:46
Oct 14, 2024 - 12:05
 0
बहराइच में फिर हिंसा, दुकानों और वाहनों को फूंका, मृतक के परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, प्रदर्शन

रात में हुई हिंसा के बाद पुलिस अधीक्षक ने घण्टाघर चौराहे से ऐलान किया था कि पुलिस ने 25 से 30 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। थाना अध्यक्ष हरदी राम, सूरज वर्मा और पुलिस चौकी महसी के एसआई शिव कुमार सरोज को निलंबित कर दिया गया है तब लोग शान्त हुए और प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू किया।

हालांकि आज सुबह भी भीड़ का उपद्रव जारी है। गुस्साई भीड़ ने आज सुबह भी कई वाहनों और दुकानों को फूंक दिया है। भीड़ ने एक अस्पताल में भी आग लगा दी है। महसी के महाराज गंज में हुए बवाल के बाद लगभग 10 थानों की पुलिस और एक कम्पनी पीएसी घटना स्थल पर तैनात कर दी गई है। आईजी गोरखरपुर जोन डॉ के एस प्रताप, डीआईजी एपी सिंह, डीएम मोनिका रानी, एसपी वृंदा शुक्ला सहित भारी पुलिस बल देर रात तक चौराहों पर जमा रहे। अधिकारीगण प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए बढ़वाते रहे।

पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला ने देर रात मीडिया को बताया कि महसी इलाके के महाराज गंज में मुस्लिम इलाके से दुर्गा प्रतिमा गुजरते समय तनाव की स्थिति उत्‍पन्न हो गई थी। इसमें दोनों पक्ष का आमना-सामना हुआ और राम गोपाल मिश्रा नामके एक युवक पर हमला कर दिया गया। उसी के बाद तनाव की स्थित उतपन्न हुई। तत्काल पुलिस तेजी में आई और मौके से 25 से 30 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।