फर्जी दस्तावेज़ों से वीजा विस्तार का खेल: नाइजीरिया और सूडान के दो छात्र बरेली में पकड़े गए

-आरके सिंह- बरेली। छात्र वीजा पर भारत में रह रहे दो विदेशी विद्यार्थियों की वीजा विस्तार की कोशिश ने गंभीर फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है। नाइजीरिया निवासी युसूफ बाला मुस्तफा और दक्षिणी सूडान निवासी अयूब अली पर वीजा विस्तार के लिए फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर अपलोड करने का आरोप लगा है। दोनों छात्रों के खिलाफ थाना बारादरी में सोमवार रात विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए पूरे मामले को विदेश मंत्रालय तक पहुंचाया है।

Nov 18, 2025 - 19:47
 0
फर्जी दस्तावेज़ों से वीजा विस्तार का खेल: नाइजीरिया और सूडान के दो छात्र बरेली में पकड़े गए

थाना बारादरी के प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडे ने बताया कि युसूफ बाला मुस्तफा, जो महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बीएमएस प्रथम वर्ष का छात्र है, ने वीजा विस्तार के लिए ऑनलाइन आवेदन में जाली पंजीकरण प्रमाणपत्र अपलोड किया। पुलिस चौकी रोहिलखंड प्रभारी मनीष भारद्वाज को सूचना मिलने पर जांच की गई, जिसमें दस्तावेज़ फर्जी पाया गया।

युसूफ 19 जनवरी 2025 को छात्र वीजा पर भारत आया था। उसने पहले लुधियाना की सिटी यूनिवर्सिटी में बीसीए में प्रवेश लिया और बाद में 19 जुलाई को बिना उचित हस्तांतरण प्रक्रिया के बरेली के एमजेपीआरयू में बीएमएस में दाखिला ले लिया। नियमों के अनुसार, उसे एफआरआरओ अमृतसर से अनुमोदन प्रमाणपत्र लेना चाहिए था, जो उसने नहीं लिया।

साथ ही, दक्षिणी सूडान का छात्र अयूब अली, जो पंजाब की सिटी यूनिवर्सिटी अमृतसर ग्रामीण में अध्ययनरत है, भी इसी मामले में आरोपित है। थाने में इन दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इस मामले में पुलिस ने अब वीज़ा विस्तार से जुड़ी पूरी प्रक्रिया की पड़ताल शुरू कर दी है। चूंकि मामला विदेशी नागरिकों से जुड़ा है, इसलिए इसकी रिपोर्ट विदेश मंत्रालय और संबंधित दूतावासों को भी भेजी जा रही है।

SP_Singh AURGURU Editor