आगरा में भारतीय वैश्य महिला महासभा की बैठक में उठी राजनीतिक सहभागिता की आवाज

आगरा। भारतीय वैश्य महासभा की महिला महासभा की बुधवार को अतिथि भवन, वॉटर वर्क्स पर हुई बैठक में राजनीतिक सहभागिता की आवाज उठी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती कल्पना अग्रवाल ने की, जबकि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Nov 5, 2025 - 10:49
 0
आगरा में भारतीय वैश्य महिला महासभा की बैठक में उठी राजनीतिक सहभागिता की आवाज
अतिथि वन में हुई भारतीय वैश्य महिला महासभा की बैठक को संबोधित करते रवि प्रकाश अग्रवाल।

रवि प्रकाश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय वैश्य महासभा का प्रमुख उद्देश्य समाज के सभी वैश्य उपवर्गों को जोड़कर वैश्य एकता को मजबूत करना और समाज को राजनीतिक अधिकार दिलाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विधान सभा तथा लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें सुरक्षित की जाएंगी, ऐसे में वैश्य समाज की महिलाओं को भी राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना होगा, ताकि वे आने वाले चुनाव में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

बैठक की अध्यक्षता कर रही श्रीमती कल्पना अग्रवाल ने कहा कि महिला महासभा की सभी बहनों को अपने समाज के प्रत्याशियों को सपोर्ट करना चाहिए और समय-समय पर आयोजित होने वाली बैठकों में अधिक से अधिक महिलाओं को अपने मिशन से जोड़ने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर महिला महासभा की जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें श्रीमती रेनू बंसल को जिला महासचिव, मीनू बंसल, रेखा खंडेलवाल, राखी गुप्ता, पूजा गुप्ता, नीता बत्रा को जिला उपाध्यक्ष, मीनू बंसल को कोषाध्यक्ष, जबकि पूनम भाटिया, राधा अग्रवाल, रीना गोयल, सुनीता कपूर, अंजली अग्रवाल, शालिनी गुप्ता और पूजा गुप्ता को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में विनोद कुमार मित्तल, आलोक अग्रवाल समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

SP_Singh AURGURU Editor