बल्केश्वर में सीता राम कालोनी की दीवार यमुना में गिरी

आगरा। लगातार हो रही बारिश से यमुना नदी के किनारे डूब क्षेत्र में हुए निर्माण पर संकट गहरा गया है। बल्केश्वर कालोनी स्थित सीताराम कालोनी फेज एक में यमुना के किनारे बनी लगभग 30 फुट ऊंची दीवार लगातार हो रही बारिश से बुधवार की रात्रि भरभरा कर ढह गई। दीवार के साथ खड़े पेड़ भी उखड़ कर गिर गए। यही दीवार यमुना और कालोनी के बीच सुरक्षा कवच का काम कर रही थी।

Sep 12, 2024 - 15:29
 0
बल्केश्वर में सीता राम कालोनी की दीवार यमुना में गिरी
बल्केश्वर में सीता राम कालोनी की दीवार यमुना में गिरी

हालांकि यमुना नदी इस कालोनी से लगभग 15 फुट नीचे बह रही है लेकिन कालोनी वासियों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। यमुना की ओर से चोर-बदमाश कालोनी में आसानी से प्रवेश कर सकते हैं।  साथ ही पीछे की ओर की दीवार गिरने से जंगली जानवर आदि आ सकते हैं।

कालोनी की पिछली दीवार गिरने से बच्चों के लिए खतरा बढ़ गया है। खेलते हुए गैंद आदि यमुना की ओर जाने पर किसी भी बच्चे के साथ कोई दुर्घटना हो सकती है।

अकेली यही कालोनी नहीं यमुना के किनारे डूब क्षेत्र में दयालबाग से लेकर वाटरवर्कस के पुल तक दजर्नों कालोनियां और मकान बने हुए हैं। यमुना किनारे बनी इन कालोनियों में  बिल्डर ने यमुना का कटान रोकने के लिए दीवार बनाई है। यमुना का वेग नीचे से धीऱे-धीरे कटान कर रहा है।