खाड़ी में खत्म सकती है जंग,   मोजतबा खामेनेई ने दी ईरान-अमेरिका बातचीत को मंजूरी,  ट्रंप बोले- '5 दिन में समझौता संभव'

अमेरिका और ईरान में युद्ध खत्म होने के आसार जताए जा रहे हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ बातचीत को मंजूरी दे दी है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि इसके लिए ईरान कठिन शर्तें रखने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि ईरान के साथ जल्द समझौता हो सकता है।

Mar 24, 2026 - 20:19
 0
खाड़ी में खत्म सकती है जंग,   मोजतबा खामेनेई ने दी ईरान-अमेरिका बातचीत को मंजूरी,  ट्रंप बोले- '5 दिन में समझौता संभव'

तेहरान। ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ बातचीत को मंजूरी दे दी है। यह बातचीत गुप्त तरीके से की जा रही है, जिसकी जानकारी ईरान के शीर्ष नेतृत्व में भी चुनिंदा लोगों को ही है। इसकी जानकारी सऊदी अरब की मीडिया अलअरबिया ने दी है। उसने इजरायली अखबार येदिओथ अहरोनोथ के हवाले से बताया कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चुपके से अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ को बताया है कि सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने किसी संभावित समझौते तक पहुंचने के लिए बातचीत को मंजूरी दे दी है। हालांकि, ईरान आधिकारिक रूप से अमेरिका के साथ किसी भी बातचीत से इनकार कर रहा है।

येदिओथ अहरोनोथ ने सूत्रों के हवाले से बताय कि सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ईरान की शर्तों के अनुसार युद्ध को जल्दी खत्म करने पर सहमत हो गए हैं। मोजतबा 28 फरवरी को अमेरिकी-इजरायली हमलों में अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद ईरान के नए सर्वोच्च नेता नियुक्त हुए हैं। हालांकि, इस संघर्ष के शुरू होने के बाद से ही मोजतबा को सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। अमेरिकी-इजरायली हमलों में मोजतबा की मां, बहन और पत्नी की भी मौत हो चुकी है। इजरायल का दावा है कि उसके हमलों में मोजतबा गंभीर रूप से घायल हुए हैं और इलाज के लिए उन्हें गुप्त स्थान पर छिपाया गया है।


ईरान को होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए 48 घंटे की समय सीमा देने के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को अचानक घोषणा की कि उन्होंने ईरानी बिजली संयंत्रों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे के खिलाफ किसी भी सैन्य हमले में पांच दिन की देरी करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बातचीत ईरान ेक एक "शीर्ष व्यक्ति" के साथ की जा रही थी, लेकिन देश के सुप्रीम लीडर के साथ नहीं। बाद में, ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज को बताया कि ईरान के साथ पांच दिन या उससे कम समय में कोई समझौता हो सकता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है।