वाशिंगटन सुंदर को 69वें ओवर तक नही मिली बालिंग पर आते ही झटके दो विकेट

मैनचेस्टर टेस्ट में वॉशिंगटन सुंदर को शुभमन गिल ने देर से गेंदबाजी दी, जब इंग्लैंड का स्कोर 300 पार हो गया था। सुंदर ने ओली पोप और जो रूट की साझेदारी तोड़ी, पोप का विकेट केएल राहुल ने लपका।

Jul 25, 2025 - 21:21
 0
वाशिंगटन सुंदर को 69वें ओवर तक नही मिली बालिंग पर आते ही झटके दो विकेट

 
मैनचेस्टर। भारतीय टीम के लिए वॉशिंगटन सुंदर ऑलराउंडर के रूप में खेल रहे हैं। इसके बाद भी कप्तान शुभमन गिल ने मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन उन्हें गेंदबाजी ही नहीं दी। इंग्लैंड की पारी के 69वें ओवर में सुंदर पहली बार बॉलिंग पर आए। उस समय इंग्लैंड की टीम का स्कोर 300 के पार हो चुका था। ओली पोप के साथ जो रूट क्रीज पर सेट थे। सुंदर ने लॉर्ड्स टेस्ट की चौथी पारी में कमाल की बॉलिंग की थी। इसके बाद भी कप्तान उनपर भरोसा नहीं जता रहे थे।

वॉशिंगटन सुंदर ने ओपी पोप और जो रूट की शतकीय साझेदारी तोड़ दी। लंच ब्रेक के ठीक बाद अपने 5वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने विकेट लिया। स्लिप में केएल राहुल ने पोप का कैच लपका। 128 गेंदों पर पोप के बल्ले से 71 रनों की पारी निकली। तीसरे विकेट के लिए ओली पोप और जो रूट के बीच 144 रनों की साझेदारी हुई।

सुंदर यहीं नहीं रुके। 81वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने इंग्लैंड के सबसे धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक को आउट कर दिया। ब्रूक ने सुंदर की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आगे निकलकर शॉट खेलने की कोशिश की। वह चूक गए और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने उन्हें स्टंप कर दिया। ब्रूक के बल्ले से सिर्फ तीन ही रन निकले।

वॉशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया। उन्हें काफी ड्रिफ्ट मिल रही थी। उन्होंने अपने शुरुआत 11 ओवर में सिर्फ 30 रन दिए और दो विकेट लिए। उनकी इकोनॉमी जसप्रीत बुमराह से भी बेहतर रही। सुंदर की वजह से ही भारतीय टीम ने दूसरी नई गेंद 10 ओवर की देरी के बाद ली। 91वें ओवर में भारतीय टीम ने नई गेंद से पहला ओवर डाला।