जब कटे कान के साथ न्यू आगरा थाने पहुंचा एक युवक

आगरा। न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला पदी में आपसी विवाद में चार युवकों ने एक अन्य युवक का कान काट दिया। धारदार हथियार से किए गए हमले में युवक के सिर में भी चोटें आई हैं। 

Nov 10, 2024 - 18:21
 0
जब कटे कान के साथ न्यू आगरा थाने पहुंचा एक युवक

जिस युवक का कान काट दिया गया है, उसका नाम गौरव कुशवाह है। गौरव का कहना है कि मोहल्ले के ही रवि कुशवाह, कन्हैया कुशवाह, गोपाल कुशवाह और इन लोगों के बहनोई ने उसे घेरकर हमला बोल दिया। धारदार हथियार से प्रहार किया, जिससे उसके दायें कान का एक हिस्सा पूरी तरह कटकर अलग हो गया। 

पीड़ित युवक और हमलावर एक ही खानदान के हैं। दोनों पक्षों के घर भी आसपास में ही हैं। बताते हैं कि आरोपी गौरव से गालीगलौज कर रहे थे। विरोध करने पर हमला बोल दिया। 

गौरव कटे कान के साथ थाना न्यू आगरा पहुंचा और चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। हैरानी की  बात यह है कि चंद कदमों की दूरी पर होने के बावजूद पुलिस ने एक भी आरोपी को नहीं पकड़ा है जबकि मामला हत्या के प्रयास का है। आरोपी आराम से घरों पर रह रहे हैं। 

SP_Singh AURGURU Editor