टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन लेगा फैसले? आईसीसी ने ग्रुप स्टेज के लिए अंपायर घोषित किए

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन होना है। टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के 40 मैचों के लिए आईसीसी ने अंपायर और रेफरी की घोषणा कर दी है।

Jan 30, 2026 - 22:55
 0
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन लेगा फैसले? आईसीसी ने ग्रुप स्टेज के लिए अंपायर घोषित किए

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत पाकिस्तान और नीदरलैंड के मैच के साथ हो रही है। इस मुकाबले में 7 फरवरी को श्रीलंका के कुमार धर्मसेना के साथ न्यूजीलैंड के वेन नाइट्स मैदानी अंपायर की भूमिका में होंगे। आईसीसी ने टूर्नामेंट के ग्रुप राउंड के मैचों के लिए रेफरी और अंपायर्स की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला अमेरिका से खेलेगी। इसमें पॉल रीफेल और रॉड टकर मैदानी अंपायर के रूप में नजर आएंगे।

ग्रुप स्टेज के मुकाबलों के दौरान कुल 24 अंपायर मैदान पर नजर आएंगे। में भारत के जयरामन मदनगोपाल, नितिन मेनन और केएनए पद्मनाभन शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं और इन्हें 5 ग्रुप में बांटा गया है। 20 फरवरी तक ग्रुप स्टेज के मुकाबले होंगे। इस दौरान कुल 40 मैच खेले जाएंगे। सुपर-8 और सेमीफाइनल-फाइनल के लिए अंपायरों की घोषणा बाद में की जाएगी।

15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है। इस मैच में मैदानी अंपायर की जिम्मेदारी इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ के साथ श्रीलंका के कुमार धर्मसेना निभाएंगे। 54 साल के धर्मसेना 1996 विश्व कप जीतने वाली श्रीलंका टीम का हिस्सा थे।अभी तक 93 टेस्ट, 138 वनडे और 47 टी20 इंटरनेशनल मैच में मैदानी अंपायर की भूमिका निभाई है। 62 साल के इलिंगवर्थ के पास 82 टेस्ट, 106 वनडे और 35 टी20 मैच में मैदानी अंपायर रहने का अनुभव है। वह भी इंग्लैंड के लिए टेस्ट और वनडे खेल चुके हैं।

अंपायर: रोलैंड ब्लैक, क्रिस ब्राउन, कुमार धर्मसेना, क्रिस गैफनी, एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, वेन नाइट्स, डोनोवन कोच, जयरामन मदनगोपाल, नितिन मेनन, सैम नोगाजस्की, केएनए पद्मनाभन, अल्लाहुद्दीन पालेकर, अहसान रजा, लेस्ली रीफर, पॉल रीफेल, लैंगटन रुसेरे, शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, गाजी सोहेल, रॉड टकर, एलेक्स वार्फ, रवींद्र विमलसिरी और आसिफ याकूब।