एयरपोर्ट का लाउंज क्यों शुरू नहीं हो रहा, सिविल सोसाइटी ने उठाया सवाल

आगरा। आगरा में सिविल एयरपोर्ट की लाउंज शुरू नहीं हो पाने पर सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा ने सवाल उठाए हैं। सोसायटी का कहना है कि लगभग 7 करोड़ की लागत से बने लाऊंज का उपयोग शुरू नहीं हो पाना एक बड़ा सवाल है।

Jan 24, 2025 - 18:05
Jan 24, 2025 - 18:06
 0
एयरपोर्ट का लाउंज क्यों शुरू नहीं हो रहा, सिविल सोसाइटी ने उठाया सवाल
सिविल एयरपोर्ट का लाउंज में सिविल सोसाइटी के पदाधिकारी।

सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने 14 मार्च 2022 को लाऊंज के निर्माण के लिए अनुमति दी थी। इसके बाद भारतीय वायुसेना और एएआई के बीच एक समझौता ज्ञापन पर 12 दिसंबर 2022 को हस्ताक्षर किए गए थे।

सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद शिरोमणि सिंह, सचिव अनिल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना  शुक्रवार को लाउंज को देखने पहुंचे। सोसायटी का कहना है कि लाऊंज का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन इसका उपयोग शुरू नहीं हो पाया है। इसके कारण भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को लीज रेंट के रूप में प्रतिवर्ष 14 लाख रुपये से अधिक का भुगतान करना पड़ रहा है।

सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा ने इस मामले में रक्षा मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्री से जांच की मांग की है। सोसायटी का कहना है कि यह सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का मामला है और इसकी जांच होनी चाहिए।

सोसायटी ने एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी से भी सवाल किया है कि कमेटी ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है। सोसायटी का कहना है कि कमेटी के अध्यक्ष केंद्र में मंत्री हैं और उनकी नागर विमानन और रक्षा मंत्री से मुलाकात अत्यंत सहज है, फिर इस समस्या के समाधान में क्यों विलंब हो रहा है।

SP_Singh AURGURU Editor