बृजभाषा के शो 'बृज के सिकंदर में प्रतिभाओं को देंगे मंच

आगरा। आशीर्वाद वेलफेयर सोसाइटी एवं बृजवुड स्टूडियो के सौजन्य से ब्रजभाषा के प्रचार-प्रसार एवं उत्थान को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन कैलाशपुरी स्थित साईं मंदिर के बेसमेंट में किया गया।

Apr 11, 2025 - 19:41
 0
बृजभाषा के शो 'बृज के सिकंदर में प्रतिभाओं को देंगे मंच
आशीर्वाद वेलफेयर सोसाइटी की गोष्ठी में मौजूद अतिथि एवं अन्य लोग।

इसमें ब्रजभाषा को साहित्य एवं सिनेमा के माध्यम से घर-घर में पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। अध्यक्षता मुंशी सिंह नरवार ने की। 

बृजभाषा के नये शो 'बृज के सिकंदर' के पोस्टर का विमोचन भी किया गया, जिसको ब्रज सिनेमा के निर्देशक सोनू सिकंदर होस्ट कर रहे हैं। इसकी शूटिंग जल्द ही आगरा के बृजवुड स्टूडियो में शुरू होने जा रही है। शो के पोस्टर का विमोचन सोनू सिकंदर, कुष्मेंद्र शर्मा, भाजपा पार्षद हेमन्त कुमार, सोमनाथ यादव, उमा शंकर मिश्रा, ममता शर्मा, सोना वर्मा, मोना वर्मा, कशिश वर्मा, डॉ. महेश धाकड़, हर्ष उपाध्याय, महेश आचार्य, गुरुदयाल सिंह, शैलेंद्र सिंह नरवार आदि ने किया। इस मौके पर ब्रजवुड के संस्थापक कुशमेंद्र शर्मा और सोनू सिकंदर का भी सम्मान किया गया। वहीं ब्रज के कुछ कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। 

गोष्ठी में बृजभाषा के साहित्यकार मुंशी सिंह नरवार, डॉ. राजबहादुर राज़, डॉ. ब्रजबिहारी लाल बिरजू, डॉ. रामेंद्र शर्मा, डॉ. राजीव शर्मा ने ब्रजभाषा में अपनी रचनाओं का पाठ भी किया। सभी को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम संयोजक अशोक वर्मा, सह संयोजक राजकुमार उपाध्याय थे। व्यवस्थाओं को आशीर्वाद वेलफेयर सोसाइटी की तुषा शर्मा, अमित कौरा और मोना सिंह ने संभाला।