आगरा में घर के भीतर महिला की हत्या, पति हिरासत में, घरेलू विवाद बना शक की बड़ी वजह

आगरा। आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नयावास गांव में एक महिला की घर के अंदर संदिग्ध हालात में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का शव उसके ही घर के एक कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Jan 6, 2026 - 12:03
 0
आगरा में घर के भीतर महिला की हत्या, पति हिरासत में, घरेलू विवाद बना शक की बड़ी वजह
पुलिस जांच करती हुई।

आगरा। आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नयावास गांव में एक महिला की घर के अंदर संदिग्ध हालात में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का शव उसके ही घर के एक कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नयावास गांव निवासी संजू (40) पत्नी खमान सिंह (44) का शव सोमवार को घर के कमरे में पड़ा मिला। मृतका के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने कमरे का बारीकी से निरीक्षण कर खून के नमूने, अन्य साक्ष्य और संभावित हथियारों की तलाश की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके।

ग्रामीणों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच अक्सर घरेलू विवाद और झगड़े होते रहते थे। इसी पृष्ठभूमि को देखते हुए पुलिस को महिला के पति पर संदेह है। डीसीपी ने भी मामले में पति पर हत्या का शक जताते हुए उसे हिरासत में लेने की पुष्टि की है।

फिलहाल पुलिस पति से गहन पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों घरेलू कलह, आपसी विवाद या किसी अन्य एंगल की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।