यमुना में पैर फिसलने से बह गईं महिला, गोताखोरों ने 4 किमी दूर से बचाई जान
आगरा। रविवार सुबह करीब 9 बजे चित्राहाट थाना क्षेत्र के कचौरा घाट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इटावा निवासी 55 वर्षीय प्रेमवती पत्नी राजकुमार यमुना किनारे पैर फिसलने से नदी में बह गईं। वह कचौरा अपने रिश्तेदारों के यहां आई हुई थीं।

सूचना मिलते ही चित्राहाट पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को लगभग 4 किलोमीटर दूर ग्राम खिलावली के पास सकुशल बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि प्रेमवती पूरी तरह स्वस्थ हैं।
पुलिस ने महिला के परिजनों को बुलाकर उन्हें सुरक्षित सुपुर्द कर दिया। बचाव कार्य में गोताखोर मोहर सिंह, उमेश, विशाल और जन्मे की अहम भूमिका रही। उनकी तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और समय पर महिला की जान बचाई जा सकी।