एसएन में महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को मिली नई उड़ान

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान का आज भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “जब महिलाएँ स्वस्थ होंगी, तो परिवार और समाज दोनों प्रगति करेंगे।” यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया था, जो महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देता है।

Oct 2, 2025 - 21:19
 0
एसएन  में महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को मिली नई उड़ान
एस एन मेडिकल कॉलेज में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के समापन समारोह का दीप जलाकर शुभारंभ करते केन्द्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल। साथ में हैं प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता।

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान का आज भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “जब महिलाएँ स्वस्थ होंगी, तो परिवार और समाज दोनों प्रगति करेंगे।” यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया था, जो महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देता है।

इस अवसर पर एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता, उप प्राचार्य डॉ. टी पी सिंह, एसआईसी डॉ. बृजेश शर्मा, स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा सिंह, डॉ. रेणू अग्रवाल सहित समस्त विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारी उपस्थित रहे।

:यह शिविर महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मनाए जा रहे पोषण माह के साथ संयुक्त रूप से संचालित किया गया।

शिविर में उपलब्ध सेवाएँ:

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इस शिविर में महिलाओं के लिए निःशुल्क परामर्श, जांच और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसमें खून की जांच, ब्लड शुगर, अल्ट्रासाउंड, कैंसर स्क्रीनिंग जैसी आवश्यक जाँचें शामिल थीं। इसके अलावा, मेडिसिन, चर्म रोग, बाल रोग, दंत रोग, मनोरोग, नाक-कान-गला रोग और रेस्पिरेट्री मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉक्टर एक ही जगह पर परामर्श दे रहे थे।

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा सिंह ने बताया कि आज अनेकों महिलाओं ने इस शिविर का लाभ उठाया और स्वास्थ्य संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस तरह “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए समाज और परिवार की समग्र प्रगति में योगदान दे रहा है।