रामलाल वृद्धाश्रम में श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन भक्ति, प्रेम और समाजसेवा का अद्भुत संगम

आगरा। श्री रामलाल वृद्धाश्रम एवं गौशाला परिसर, कैलाश मंदिर में आज श्रीमद् भागवत कथा का सप्तम एवं अंतिम दिवस श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ समापन हो गया। कल हवन और भंडारा होगा।

Oct 8, 2025 - 22:16
 0
रामलाल वृद्धाश्रम में श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन भक्ति, प्रेम और समाजसेवा का अद्भुत संगम
रामलाल वृद्धाश्रम में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिन बुधवार को व्यास पीठ पर मौजूद गोपालाचार्य महाराज।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि अशोक चौबे, डॉ. आनन्द रॉय और दीपक चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात् कथा व्यास गोपालाचार्य महाराज ने दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक अपनी वाणी से सुदामा चरित्र और अंतिम दिवस की कथा का वर्णन किया।

आज के कथा परीक्षित रहे शशिकांत शर्मा एवं धर्मपत्नी श्रीमती राधा। आश्रम के अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा, ज्योति शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, राजारानी, सन्देश जैन, धीरज चौधरी, संजय गुप्ता, साहूकार उपाध्याय, हेमंत गौतम, विनय शर्मा, मुकेश सारस्वत, नागेंद्र सेंगर, मनीष शर्मा, आश्रम के सभी वृद्ध माता-पिता और भक्तजन मौजूद रहे।

कथा व्यास ने ने इस अवसर पर रामलाल वृद्धाश्रम एवं गौशाला की सेवा व्यवस्थाओं और समाजसेवा की प्रेरक झलकियां साझा कीं। उन्होंने कैलाश मंदिर की महिमा बताई और भगवान श्रीकृष्ण के 16,108 विवाहों का विस्तृत वर्णन किया। कथा में सुदामा चरित्र का जीवन और अंतिम दिवस की घटनाओं का भावपूर्ण चित्रण दर्शकों के हृदय को छू गया।

कथा के अंत में आश्रम परिसर भक्ति, प्रेम और आनंद से सराबोर हो उठा। भक्तों की आंखें श्रद्धा और प्रेम से नम हो गईं, और सभी श्रोता भगवान श्रीकृष्ण एवं सुदामा चरित्र के प्रसंगों में लीन हुए, मानो समय ठहर गया हो।

कल प्रातः 11:00 बजे से हवन का आयोजन किया जाएगा और इसके बाद भंडारा होगा।

SP_Singh AURGURU Editor