सरदार पटेल जयंती पर आगरा में एकता की अद्भुत मिसाल, कई ‘रन फॉर यूनिटी’ में दौड़े हजारों लोग

आगरा। आगरा में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में देशभक्ति और एकता के संदेश के साथ बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई। शहर के विभिन्न हिस्सों में रन फॉर यूनिटी और सरदार @150 यूनिटी मार्च जैसे आयोजन हुए, जिनमें हजारों लोगों ने भाग लेकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया। पुलिस, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन, भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिकों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। इस दौरान जय एकता, जय भारत, सरदार पटेल अमर रहें, एक भारत, श्रेष्ठ भारत जैसे नारों से शहर की गलियां और मार्ग गूंज उठे। हर आम ओ खास ने मिलकर एकता और अखंडता की जीवंत मिसाल पेश की।

Oct 31, 2025 - 13:05
 0
सरदार पटेल जयंती पर आगरा में एकता की अद्भुत मिसाल, कई ‘रन फॉर यूनिटी’ में दौड़े हजारों लोग
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को भाजपा आगरा महानगर की ओर से आयोजित ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ को हरी झंडी दिखाते कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान और महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता। मार्च की विभिन्न तस्वीरें, जिनमें भाजपा के मार्च में विधायक भगवान सिंह कुशवाह, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, वरिष्ठ नेता श्याम भदौरिया नजर आ रहे हैं।  

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को आगरा पुलिस लाइन से निकाली गई रन फॊर यूनिटी में शामिल पुलिस के जवान। चित्र में मार्च को झंडी दिखाते पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार।

पुलिस कमिश्नरेट की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन

सुबह 6:00 बजे आगरा पुलिस कमिश्नरेट की ओर से विशेष रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। यह दौड़ आगरा फोर्ट के सामने अमर सिंह गेट से शुरू होकर यमुना किनारा और हाथी घाट होते हुए वापस आगरा फोर्ट पर समाप्त हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया।

पुलिस कमिश्नर ने इस अवसर पर कहा कि सरदार पटेल ने जिस अखंड भारत की नींव रखी, वही आज हमारी एकता का आधार है। यह दौड़ उसी भावना का प्रतीक है। दौड़ के दौरान सड़क के एक हिस्से को यातायात के लिए बंद रखा गया, वहीं पुलिस और ट्रैफिक कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।

भाजपा आगरा महानगर की ओर से ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’

महानगर भाजपा की ओर से सुबह 8:00 बजे कोठी मीना बाजार स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा से पुलिस लाइन परेड ग्राउंड तक सरदार @150 यूनिटी मार्च निकाला गया। यह मार्च पंचकुइया चौराहा, तहसील चौराहा होते हुए पुलिस लाइन पहुंचा। यहां से लौटकर रैली सरदार पटेल की मूर्ति पर समाप्त हुई।

इसके बाद शहर के विद्यालयों और कॉलेजों में स्लोगन संकलन व पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनका प्रदर्शन स्टेडियम में किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में भाजपा प्रदेश महामंत्री रामप्रताप चौहान, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, मेयर हेमलता दिवाकर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग, विधायक जी.एस. धर्मेश, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक धर्मपाल सिंह, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, विधायक केशो मेहरा, वरिष्ठ नेता प्रमोद गुप्ता, शिवशंकर शर्मा, वीरेंद्र अग्रवाल, अशोक पिप्पल, गौरव राजावत, हेमंत भोजवानी, रश्मि धाकड़, महेश शर्मा, मुनेंद्र जादौन, नीरज गुप्ता, आशीष पाराशर, मनीष गौतम, अलौकिक उपाध्याय, नवीन गौतम, शैलू पंडित, रोहित कत्याल, मनमोहन कुशवाह और करुणानिधि गर्ग सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अकोला में भाजपा जिला इकाई की ‘रन फॉर यूनिटी’

भाजपा जिला इकाई द्वारा जावित्री कोल्ड स्टोरेज, ग्राम लालऊ से मिनी स्टेडियम अकोला ग्राम तक रन फॉर यूनिटी आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने किया।

मुख्य अतिथि एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक छोटेलाल वर्मा, भगवान सिंह कुशवाह, वरिष्ठ नेता श्याम भदौरिया, पूर्व विधायक महेश गोयल, अभिनव मौर्य, अशोक चाहर, राजू प्रधान, सुधीर गर्ग, उत्तम सिंह, लाल सिंह चौहान, उमाशंकर माहौर, राजेश तोमर, देवेंद्र रावत, हरिओम रावत, गौरव सोलंकी, तपेश जैन, संतोष सिकरवार, दिनेश गोयल, मेघराज सोलंकी, देवेंद्र वर्मा, हीरा सिंह, योगेंद्र त्यागी, जय सिंह, वीरपाल माहौर, राहुल चौधरी ब्रज क्षेत्र मंत्री, यशपाल चौधरी और नीरज परमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

स्कूल-कॉलेजों में राष्ट्रीय एकता पर प्रतियोगिताएं

सुबह 9:00 बजे से विभिन्न शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय एकता पर स्लोगन और पेंटिंग प्रतियोगिताएं हुईं। छात्रों ने सरदार पटेल के जीवन और संदेश पर प्रेरणादायक नारे लिखे। इस दौरान एकता में शक्ति है, भारत की भक्ति है और सरदार पटेल अमर रहें जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।

मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम

दोपहर 12:00 बजे जिला अस्पताल और एस.एन. मेडिकल कॉलेज में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर डॉक्टरों, पुलिस अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किए और सरदार पटेल के सेवा एवं एकता के संदेश को दोहराया।

फतेहपुर सीकरी में ‘रन फॉर यूनिटी’ के साथ शपथ समारोह

फतेहपुर सीकरी में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस, नगर पालिका अध्यक्ष, सभासदगण और स्थानीय नागरिकों ने बस स्टैंड से गुलिस्ता पार्किंग तक दौड़ लगाई। कार्यक्रम के समापन पर थाना प्रभारी आनंद वीर सिंह और नायब तहसीलदार राजपाल सिंह ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई।

डीएम ने बताया आयोजन का राष्ट्रीय स्वरूप

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती देशभर में दो चरणों में मनाई जा रही है। 31 अक्टूबर से 25 नवंबर और फिर 6 दिसंबर तक। इस अवधि में प्रदर्शनी, रैलियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

SP_Singh AURGURU Editor