योगी का बड़ा बयान- बाबर के समय के जीन्स आज भी मौजूद, आपको बांटकर काटने का और कटवाने का पूरा इंतजाम कर रहे हैं
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक बड़ा दिया। उन्होंने कहा कि पांच सौ वर्ष पहले बाबर के एक सिपहसालार ने जो काम अयोध्या में किया था, जो काम संभल में किया था और जो काम आज बांग्लादेश के अंदर हो रहा है, इन तीनों की प्रृकति और तीनों का डीएनए एक जैसा है।
-संभल और बांग्लादेश में आज वही हो रहा जो पांच सौ साल पहले अयोध्या में हुआ, तीनों की प्रकृति और डीएनए एक
-समाज को बांटने वालों की तो तमाम देशों में संपत्तियां, यहां संकट आया तो वहां भाग जाएंगे, आप यहां मरते रहेंगे
सीएम योगी आज अयोध्या के रामकथा पार्क में रामायण मेले का उद्घाटन करने पहुंचे हुए थे। इसी मौके पर सीएम ने कहा कि बाबर के समय के जो जीन्स हैं, वह आज भी मौजूद हैं जो जाति के नाम पर राजनीति करके सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने का काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुश्मन बगल के देश में किस प्रकार का कृत्य कर रहे हैं, याद रखना, किसी को अगर गलतफहमी हो। गलतफहमी में मत रहना। अगर कोई यह मानता है कि जो बांग्लादेश में हो रहा है तो यहां भी बांटने वाले तत्व उनके लिए ढाल बनकर खड़े हैं। पहले से खड़े हैं। समाज के सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न कर रहे हैं। सामाजिक एकता को तोड़कर करके, आपको बांटकर करके फिर आपको काटने का और कटवाने का पूरा इंतजाम भी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ये बांटने वाले बहुत से लोग तो ऐसे हैं जिन्होंने दुनिया भर के तमाम देशों में प्रॊपर्टी खऱीद कर के रखी हुई है। यहां संकट आया तो वहां भाग जाएंगे और मरने वाले मरते रहेंगे। इसीलिए आप सबसे मैं यह कहने के लिए आया हूं कि हमने अगर प्रभु राम को अपना आराध्य माना है और उनके लिए समर्पण का भाव है तो यह तब तक अधूरा है जब तक हम उनके उच्च आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त कर कर उनके जीवन को उसी के अनुरूप न ढाल लें।
श्रीराम लला के दर्शन और पूजन किया
रामायण मेले के उद्घाटन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर पर पहुंचकर राम लला के दर्शन और पूजन भी किया। इसके बाद वे रामकथा पार्क में कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे।