मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक पर बिखरा शव, पहचान अब तक नहीं

आगरा के थाना बरहन क्षेत्र में फ्रंट कॉरिडोर रेलवे लाइन पर सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक अज्ञात युवक की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रेलवे खंभा संख्या 743/11 के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Mar 24, 2026 - 11:56
 0
मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक पर बिखरा शव, पहचान अब तक नहीं
इमेज फोटो

आगरा। थाना बरहन क्षेत्र में मंगलवार  सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात युवक की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा प्रातः करीब 9 बजे का बताया जा रहा है। घटना आगरा के थाना बरहन कस्बा स्थित फ्रंट कॉरिडोर रेलवे लाइन पर रेलवे लाइन खंभा संख्या 743/11 के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के नजदीक मौजूद था, तभी तेज रफ्तार से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को ट्रैक से हटवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिसके चलते पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड से मिलान कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामला हादसा है, आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। युवक की पहचान होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।