युवक ने लाइसेंसी बंदूक से ख़ुद को गोली मार ली, मौत
आगरा। थाना बासौनी के ग्राम ताल के पुरा में एक युवक ने लाइसेंसी बंदूक़ से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक विपिन भदौरिया घर से 12 बोर की खुद की लाइसेंसी बंदूक लेकर बाहर निकला था। उसने रास्ते में गले में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
परिवार वालों को ख़ुद गोली मारने की बात पर विश्वास नहीं हो रहा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बताया गया है कि विपिन भदौरिया पेशे से फोटोग्राफर थे। बासौनी के बाजार में उसका फोटो स्टूडियो था। विपिन घर से यह कहकर निकला था कि दुकान पर जा रहा है, लेकिन थोड़ी देर बाद ही परिजनों के पास खबर पहुंची कि विपिन ने खुद को गोली मार ली है।