आपके सितारेः शुक्रवार, 03 अप्रैल 2025 का राशिफल
03 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 04 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायी है. धन लाभ के लिए लंबी अवधि के लिए निवेश की योजना बनेगी. व्यापार में विस्तार की रूपरेखा तैयार होगी. शरीर और मन तरोताजा महसूस करेंगे. मित्रों और स्वजनों के साथ आनंद-प्रमोद में समय बीतेगा. छोटी यात्रा या प्रवास संभव है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- वाणी से किसी को भी मंत्रमुग्ध करने में सफलता मिलेगी. लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा. वैचारिक समृद्धि में वृद्धि होगी. मन प्रसन्न रहेगा. किसी शुभ कार्य के लिए प्रेरणा मिलेगी. मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम मिलने पर भी निराशा नहीं होगी. धन की व्यवस्थित योजना बनाने का समय अनुकूल है, निवेश लाभकारी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7
मिथुन :- किसी खास कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. विरोधी पराजित होंगे. दोपहर के बाद घर में विवाद का वातावरण बन सकता है. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. नकारात्मक विचार हताशा बढ़ा सकते हैं. भाग्य साथ देगा. नौकरी और व्यवसाय में लाभ, आर्थिक उन्नति के संकेत हैं. निवेश की योजना बनेगी।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- मन किसी उलझन में रहेगा, जिससे विशेष कार्यों में निराशा हो सकती है. परिजनों के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है. निर्धारित कार्यों में अपेक्षाकृत कम सफलता मिलेगी. दोपहर के बाद समय अनुकूल रहेगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होगा. भाई-बहनों से लाभ मिलेगा. भावनात्मक संबंध प्रगाढ़ होंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. दिन मिश्रित फलदायी है. परिजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा. मधुर वाणी से सबका मन जीता जाएगा. कार्य व्यवस्थित रूप से पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या :- मन अधिक भावुक रहेगा. भावुकता में गलत निर्णय से बचें. वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें. उग्र व्यवहार से हानि संभव है. दोपहर के बाद आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. क्रोध पर संयम आवश्यक है. मित्रों के साथ यात्रा का विचार बन सकता है।
भाग्यशाली रंग- सुनहरा, भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. मानसिक स्थिति भी कमजोर रह सकती है. मनमाना व्यवहार परेशानी बढ़ा सकता है. वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है. मौज-शौक और मनोरंजन पर धन खर्च होगा. ध्यान और आध्यात्मिकता से मानसिक शांति मिलेगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4
वृश्चिक :- नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें. शैक्षिक कार्यों में व्यवधान संभव है. सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. दिन लाभकारी और शुभफलदायी है. सांसारिक सुख प्राप्त होगा. विवाह के योग बन रहे हैं. व्यवसाय में विशेष लाभ होगा. अधिकारी कार्य से संतुष्ट रहेंगे. मित्रों से मुलाकात होगी।
भाग्यशाली रंग- गहरा लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- पारिवारिक और पेशेवर दोनों क्षेत्रों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. व्यापार में लाभ होगा. सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी. यश और कीर्ति प्राप्त होगी. पर्यटन का कार्यक्रम बन सकता है. दोपहर के बाद विशेष खर्च संभव है. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरी, भाग्यशाली अंक- 11
मकर :- बौद्धिक और व्यावसायिक क्षेत्र में नए विचार प्रभावित करेंगे. सृजनशक्ति का परिचय मिलेगा. मानसिक स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है. संतान संबंधी मामलों से दुःख संभव है. अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है. छोटी यात्रा लाभकारी रहेगी. सरकारी समस्या सामने आ सकती है।
भाग्यशाली रंग- फिरोजी, भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- नकारात्मक विचारों से दूर रहें. विवाद से बचाव आवश्यक है. क्रोध और वाणी पर संयम रखें. परिवार में बहस की स्थिति बन सकती है. आर्थिक तंगी का अनुभव होगा. अत्यधिक विचार मानसिक थकान बढ़ाएंगे. ईश्वर स्मरण और आध्यात्मिकता से शांति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
मीन :- नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अत्यंत शुभ है. कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. घर-परिवार में धार्मिक आयोजन से खुशहाली रहेगी. कलाकार और कारीगरों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. व्यवसाय में भागीदारी के लिए अनुकूल समय है. दांपत्य जीवन में निकटता बढ़ेगी. सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। 9893118788
-04 अप्रैल 2026 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह - वैशाख।
पक्ष - कृष्ण।
तिथि: द्वितीया प्रात: 10:08 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया रहेगी।
चंद्र राशि: तुला राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र शाम 09:35 बजे तक, तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र रहेगा।
योगः हर्षण अपराह्न 02:17 बजे तक, उपरांत वज्र योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:57 बजे से 12:47 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:06 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:37 बजे।
राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः रात्रि 11:01 बजे से कल पूर्वाह्न 11:59 बजे तक।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।