आपके सितारेः मंगलवार, 07 अप्रैल 2026 का राशिफल

07 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 08 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।

Apr 6, 2026 - 22:30
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 07 अप्रैल 2026 का राशिफल

मेष :- कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जो लोग सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनको कोई बड़ा मौका मिल सकता है। कमाई में भी वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग कार्यक्षेत्र में मददगार साबित होगा। सामाजिक कार्य करने से परिवार और कुल का मान-सम्मान बढ़ेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलने से प्रभाव भी बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। सफलता और यश की प्राप्ति होगी। घर से निकलते समय माता और पिता का आशीर्वाद लेना लाभदायक होगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। लव लाइफ में सुखद अनुभव प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ लंबी यात्रा की योजना बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- अधिकारियों से सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। अधिकार क्षेत्र में उन्नति होगी। सरकारी कार्यों से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य और लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। कोर्ट-कचहरी के मामलों के लिए दिन अनुकूल है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए कार्यशैली में सुधार आवश्यक है। पिता के मार्गदर्शन में किए गए कार्य से सफलता मिलेगी। धन उधार देने से बचना होगा, अन्यथा वापस मिलने की संभावना कम रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- व्यापार में सकारात्मक बदलाव आएंगे। कमाई में वृद्धि होगी। परिवार के किसी सदस्य की सफलता से प्रसन्नता मिलेगी। पारिवारिक संबंधों में चल रही कड़वाहट समाप्त होगी। वायरल रोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए सतर्कता बनाए रखें। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- ससुराल पक्ष से खुशी मिलेगी। कानूनी मामलों और सरकारी कार्यों में सजग रहने की जरूरत है। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। उच्च रक्तचाप और मधुमेह के रोगियों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। धर्म-अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- पैतृक पक्ष से लाभ का योग है। नौकरी में पद और प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। भौतिक सुखों का आनंद मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अटके कार्य सहयोग से पूरे होंगे। साझेदारी के कार्यों में सावधानी बरतें, अन्यथा विवाद की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- चिंता और परेशानियों का समाधान संभव है। सेहत को लेकर ध्यान देना आवश्यक है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी। दान-पुण्य के कार्य होंगे। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। लव लाइफ में तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। धन, सुख और शांति मिलेगी। ऊर्जा से भरपूर महसूस होगा। कार्य समय पर पूरा करने की तत्परता रहेगी। खर्च बना रहेगा, लेकिन कमाई बढ़ने से संतुलन रहेगा। घरेलू सामान की खरीदारी संभव है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- धैर्य से काम लें, जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। माता-पिता की सेवा का अवसर मिलेगा। भाई की सलाह व्यापार के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। संतान से जुड़े कार्य सफल होंगे। लव लाइफ में प्रेमी के साथ समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना चाहिए। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार का वातावरण सामान्य और मधुर रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य करने से सफलता की संभावना है। साहस और पराक्रम से लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

Bottom of Form

-08 अप्रैल 2026 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह - पक्षः वैशाख, कृष्ण।

तिथि: षष्ठी शाम 07:01 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी रहेगी।

चंद्र राशि: धनु राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: मूल नक्षत्र कल प्रात: 08:48 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वाषाढा नक्षत्र रहेगा।

योगः वरियान शाम 05:11 बजे तक, उपरांत परिघ योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:02 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:39 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज त्योहार: गण्डमूल।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: चल रहे है।

भद्राः शाम 07:01 बजे से कल प्रात: 08:12 बजे तक।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor