आपके सितारेः बुधवार, 08 अप्रैल 2026 का राशिफल

08 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 09 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।

Apr 7, 2026 - 22:28
 0
आपके सितारेः बुधवार, 08 अप्रैल 2026 का राशिफल

मेष :- समाज में सम्मान बढ़ेगा। घर की मरम्मत में समय बीत सकता है। जीवनसाथी से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा, घर के रख-रखाव पर खर्च संभव है। मानसिक रूप से प्रसन्न और ऊर्जावान महसूस होगा। पारिवारिक क्लेश खत्म होंगे। पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। पिता का व्यवहार भी अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में परफॉरमेंस की तारीफ होगी। बड़े लक्ष्यों को पूरा करने का रास्ता साफ होगा। पिता द्वारा दी गई व्यापारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया जाएगा। परिवार में व्यवहार की सराहना होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- पूरा ध्यान कार्य में सुधार पर रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। नया काम शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह लेना उचित रहेगा। धार्मिक कार्यों और आध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। निवेश के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक फैसले कारगर साबित होंगे। मानसिक शांति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। दूसरों पर भरोसा करने से पहले पूरी जानकारी जुटाना जरूरी होगा। पिता के सहयोग से बिजनेस में मजबूती आएगी। घर में खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी, पुराने निवेश लाभ देंगे।
भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- दिन फायदेमंद साबित होगा। पहले किए गए कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में जिम्मेदारियों को समझदारी से निभाया जाएगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी और रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। सकारात्मक विचारों से रिश्तों में मधुरता आएगी।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- बच्चों को करियर में सफलता मिल सकती है। युवाओं को नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी के योग हैं। कारोबार में तरक्की के अवसर बनेंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- करियर को नई दिशा देने के प्रयास सफल होंगे। समाज में छवि निखरेगी। संतान की सफलता से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होने से मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाना लाभकारी रहेगा। यात्रा सुखद रहेगी। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- ऑफिस में सहकर्मी विचारों से प्रभावित होंगे। दूसरों के काम में दखल देने से बचना होगा। नई योजनाओं पर काम शुरू करने का समय है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग से कठिन कार्य आसान होंगे। पैसों की चिंता दूर होगी। परिवार की जिम्मेदारियां निभाई जाएंगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- अचानक धन लाभ से मनपसंद खरीदारी होगी। खुद में सुधार करने का संकल्प लिया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पुराने क्लाइंट से लाभ होगा। खान-पान और क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- दिन सामान्य रहेगा। रुके हुए काम पूरे होने से शांति मिलेगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अहंकार से बचते हुए योजनाओं को मजबूत करना होगा। भाई-बहनों के बीच अनबन खत्म होगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। प्रतिभा की सराहना होगी।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। खरीदारी के योग बनेंगे। छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। ऑफिस में विरोधियों पर योजनाओं का प्रभाव पड़ेगा। परेशानियां जल्द दूर होंगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। नई ऊर्जा और उत्साह महसूस होगा।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल। 9893118788

Top of Form

-09 अप्रैल 2026 का पंचांग-

वारः गुरुवार।

विक्रम संवतःः 2082

शक संवतःः 1947

माहः वैशाख।

पक्षः कृष्ण।

तिथिः सप्तमी रात्रि 09:19 बजे तक तत्पश्चात अष्टमी।

चंद्र राशिः धनु राशि।

चंद्र नक्षत्रः मूल नक्षत्र प्रातः 08:48 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र।

योगः परिघ योग सायं 05:58 बजे तक, उपरांत शिव योग।

अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:55 बजे से 12:46 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:01 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:39 बजे।

राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज-त्योहारः गण्डमूल, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी।

विशेष दिवसः कोई नहीं।

पंचकः कोई नहीं।

मूल समाप्तिः प्रातः 08:48 बजे।

भद्राः प्रातः 08:12 बजे तक।

दिशाशूलः दक्षिण दिशा।

SP_Singh AURGURU Editor