आपके सितारेः मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 का राशिफल और 15 अप्रैल 2026 का पंचांग

14 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 15 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।

Apr 13, 2026 - 22:28
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 का राशिफल और 15 अप्रैल 2026 का पंचांग

मेष :- अच्छे कामों और ईमानदारी से पहचान और सम्मान बढ़ेगा। यदि कोई शारीरिक समस्या परेशान कर रही थी, तो उसमें भी सुधार के संकेत दिखाई देंगे। परिवार के सदस्य कामों में पूरा साथ देंगे, जिससे मन को खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में रहने वाले लोग साथी के साथ घूमने-फिरने या छोटी यात्रा की योजना बना सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- आज का दिन तरक्की और उन्नति की राह पर अनुकूल रहेगा। राजनीति या पेशेवर क्षेत्र में कार्यरत लोगों को नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने से पुराने विवाद दूर होंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- दिन थोड़ा उलझन भरा और व्यस्त रहेगा। काम का बोझ और आवागमन अधिक रहेगा, खर्च भी बढ़ेंगे। प्रेम जीवन में साथी के लिए सरप्राइज या उपहार देने का अवसर मिलेगा। निवेश संबंधी फैसलों में सावधानी बरतना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- पद और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में मनपसंद कार्य मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। विद्यार्थी विदेश में शिक्षा के अवसर पा सकते हैं। माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें और कीमती सामान की सुरक्षा रखें।

भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- लाभ और बुद्धिमत्ता का दिन रहेगा। दूसरों के मामलों में बोलने से बचें और वाणी मधुर रखें। ससुराल पक्ष से कोई मिलने आ सकता है। बच्चों की इच्छाएं पूरी करने से घर का माहौल खुशहाल रहेगा। आय में वृद्धि होगी और विवेकपूर्ण निर्णय लाभ देंगे।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- दिन अनुकूल रहेगा। धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आसपास के लोगों की पहचान रखें, क्योंकि मित्र शत्रु बन सकते हैं। जिम्मेदारियों में लापरवाही न करें। दूर रहने वाले परिजन से शुभ समाचार मिल सकता है। घर में अतिथि आगमन होगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- सोच-समझकर निर्णय लेने का दिन है। राजनीति या पेशेवर क्षेत्र में बड़े पद के योग हैं, लेकिन काम का दबाव भी रहेगा। आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी या शिक्षा के लिए बाहर से बुलावा आ सकता है।

भाग्यशाली रंग- जरीम कलर | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना लाभकारी रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला तनाव दे सकता है। कारोबार में परिवर्तन लाभ देगा। पुराने मित्र की आर्थिक मदद करने से संतोष मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- कार्यभार अधिक रहेगा और व्यस्तता बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ संभव है। सांस्कृतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लंबित सरकारी या व्यावसायिक कार्य पूरे होंगे। अधिकारी की किसी बात से मन विचलित हो सकता है, लेकिन संयम रखें।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा और उपहार मिलने के योग हैं। संतान की गलती पर जल्दबाजी में निर्णय न लें। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान दें और पिताजी की सेहत का ख्याल रखें। सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मान मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। यात्रा के योग बन रहे हैं। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। बुद्धि का प्रयोग कर नुकसान से बचा जा सकता है। परिवार में विवाह प्रस्ताव से खुशी का माहौल बनेगा। कार्य समय पर पूर्ण करने की तत्परता रहेगी।

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- दिन सतर्कता और सावधानी का है। मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आर्थिक लेन-देन सोच-समझकर करें। कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। खान-पान पर ध्यान दें और संतान के शिक्षा संबंधी निर्णय सामने आ सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-15 अप्रैल 2026 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतःः 2082

शक संवतःः 1947

माहः वैशाख।
पक्षः कृष्ण।

तिथिः त्रयोदशी रात्रि 10:31 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी रहेगी।

चंद्र राशिः प्रातः 09:37 बजे तक कुम्भ, तत्पश्चात मीन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र अपराह्न 03:22 बजे तक, तत्पश्चात उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

योगः ब्रह्म योग अपराह्न 01:25 बजे तक, उपरांत इंद्र योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 05:55 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:42 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज-त्योहारः पंचक, विषु कानी, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः चल रहे हैं।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः रात्रि 10:31 बजे से कल प्रातः 09:25 बजे तक।

दिशाशूलः उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor