आपके सितारेः गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 का राशिफल और 17 अप्रैल 2026 का पंचांग

16 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 17 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।

Apr 15, 2026 - 22:34
Apr 15, 2026 - 22:57
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 का राशिफल और 17 अप्रैल 2026 का पंचांग

मेष :- भाग्य साथ देगा. आय में वृद्धि हो सकती है. सामाजिक रूप से यश और कीर्ति मिलेगी. व्यापार में लाभ होगा. विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है. दोपहर के बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. इस दौरान नकारात्मक विचारों से भी बचना होगा. पूंजी निवेश से पहले सोच- समझकर कदम उठाने की जरूरत है. परिजनों से किसी बात पर विवाद हो सकता है.

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- दिन शुभ फलदायी है. व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी. काम की उचित प्रशंसा होगी. कार्यस्थल पर मनचाहा काम मिलने से खुशी मिलेगी. सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. काम भी सरलता से पूरे होंगे. आर्थिक लाभ होगा. दाम्पत्य जीवन में प्रेम बरकरार रहेगा. नए कामों के आयोजन के लिए समय अच्छा है. सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से लाभ के योग हैं.

भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- विरोधियों और अधिकारियों के साथ किसी भी तरह से वाद-विवाद में न पड़ें. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलने से निराशा हो सकती है. आनंद-प्रमोद से संबंधित वस्तुओं पर अधिक धन खर्च हो सकता है. व्यापार के क्षेत्र में वातावरण अच्छा रहेगा. मानसिक रूप से स्वस्थ रह पाएंगे. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.

भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- वाणी पर संयम रखें, अन्यथा कार्यस्थल पर विवाद की आशंका बनी रहेगी. अधिकारी नाराज रह सकते हैं. विरोधियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ने की सलाह है. परिवार में भी छोटी बात पर विवाद हो सकता है. दोपहर के बाद शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी. हालांकि विदेश से व्यापार करने वालों को अच्छे समाचार मिल सकते हैं.

भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रसन्नता रहेगी. मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनेगी और आनंददायी प्रवास संभव है. सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा. व्यापार में पार्टनर के साथ सकारात्मक चर्चा होगी. नौकरीपेशा लोग काम समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे. क्रोध अधिक रह सकता है, विवाद से बचें.

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- स्वभाव में अधिक संवेदनशीलता रहेगी. काम की सफलता से मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी. नौकरीपेशा लोग लक्ष्य पूरा करने में सफल होंगे. महिलाओं को मायके से शुभ समाचार मिलेंगे. जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे. शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी. पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी.

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- नौकरीपेशा लोग अपने टैलेंट से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. अधिकारी कार्य की सराहना करेंगे. यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा. व्यापार बढ़ाने की नई योजना पर काम हो सकता है. परिवार में आनंद का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें. आय के साथ खर्च भी रहेगा.

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- प्रियजनों का साथ मिलने से प्रसन्नता रहेगी. जीवनसाथी के साथ पुराना मतभेद दूर होगा. वित्तीय मामलों में लाभ संभव है. वस्त्र-आभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों पर धन खर्च होगा. माता से लाभ मिलेगा. दोपहर के बाद विचारों में बदलाव आएगा. कार्यस्थल पर मन नहीं लगेगा. नए कार्य की शुरुआत टालना बेहतर रहेगा. पेट संबंधी समस्या हो सकती है.

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- मन की चिंता दूर होने से हलकापन महसूस होगा. परिजनों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा संभव है. मित्रों से घनिष्ठता बढ़ेगी और विरोधियों पर विजय मिलेगी. भाग्यवृद्धि का योग है. दोपहर के बाद थकान महसूस हो सकती है. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें. महिलाएं सौंदर्य सामग्री पर खर्च कर सकती हैं.

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- अधिक वाद-विवाद से बचें, अन्यथा कार्यस्थल पर छवि प्रभावित हो सकती है. धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा. परिजनों से विवाद संभव है. दोपहर के बाद मन प्रसन्न रहेगा. शारीरिक रूप से स्वस्थता बनी रहेगी. भाग्य साथ देगा. यात्रा में सावधानी रखें.

भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- मन प्रसन्न रहेगा. आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा. नकारात्मक विचारों से दूर रहना लाभकारी होगा. वाणी पर संयम रखें. अनावश्यक खर्च हो सकता है. किसी निर्णय में असमंजस रहेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में कठिनाई आ सकती है. योग और ध्यान से एकाग्रता बढ़ेगी.

भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- धन संबंधी लेन-देन से बचें. दिन की शुरुआत में मन एकाग्र रखने में कठिनाई होगी. खर्च पर नियंत्रण रखें. स्वजनों से विवाद संभव है. कार्यस्थल पर अधिक काम से परेशानी हो सकती है. दोपहर के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा. बड़ी चिंता दूर होगी. मित्रों से उपहार मिल सकता है.

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-17 अप्रैल 2026 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतःः 2082

शक संवतःः 1947

माह – वैशाख।

पक्षः कृष्ण पक्ष।

तिथिः अमावस्या शाम 05:21 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा।

चंद्र राशिः मध्याह्न 12:02 बजे तक मीन, तत्पश्चात मेष।

चंद्र नक्षत्रः रेवती मध्याह्न 12:02 बजे तक, तत्पश्चात अश्विनी।

योगः वैधृति प्रातः 07:22 बजे तक, उपरांत विषकुम्भ कल तड़के 03:45 बजे तक, तत्पश्चात प्रीति योग।

अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:53 बजे से 12:44 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:53 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:43 बजे।

राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज-त्योहारः पंचक, गण्डमूल, दर्श अमावस्या, वैशाख अमावस्या।

विशेष दिवसः कोई नहीं।

पंचकः मध्याह्न 12:02 बजे समाप्त।

मूलः चल रहे हैं।

भद्राः कोई नहीं।

दिशाशूलः पश्चिम दिशा।

Top of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor