आपके सितारेः शनिवार, 18 अप्रैल 2026 का राशिफल और 19 अप्रैल 2026 का पंचांग
18 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 19 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- नीति न्याय और संस्कारों को बढ़ावा देंगे। पारंपरिक कार्यों से जुड़ेंगे। आगे बने रहेंगे। विविध मामलों में धैर्य दिखाएं। कामकाज में संवेदनशीलता रहेंगी। सूझबूझ सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे। भेंटवार्ता व संवाद में सहजता रखेंगे। प्रलोभन में न आएं। लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे। रिश्तों को बेहतर बनाएंगे। सहज संकोच का भाव बना रहेगा। समय तेजी से सुधार पर बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- संयम और धैर्य से सभी मामलों में बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे। करियर में प्रभावपूर्ण स्थिति रहेगी। प्रतिस्पर्धा पर जोर रहेगा। आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। सुखद यात्रा के संकेत बने रहेंगे। शुभ सूचना मिल सकती है। मित्र संबंधों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति बनाए रखेंगे। लाभ और प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। विभिन्न प्रयासों में शुभता बढ़ेगी। संवाद संपर्क प्रभावशाली रहेगा।
भाग्यशाली रंग- फिरोजी | भाग्यशाली अंक- 7
मिथुन :- घर में सुख सौख्य बना रहेगा। प्रशासन से जुड़े विषयों में सक्रियता आएगी। आर्थिक मामले संवार पर रहेंगे। कामकाजी प्रबंधन पर ध्यान देंगे। लाभ और प्रभाव बढ़ाने पर जोर होगा। चर्चा संवाद में उत्साह बना रहेगा। कार्य व्यापार बेहतर रहेगा। सहकारिता और स्पष्टता बढ़ाएंगे। कला कौशल पर जोर होगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 5
कर्क :- भाग्य की कृपा से पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। कामकाज में अच्छा लाभ बना रहेगा। करियर व्यापार में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से परिणाम साधेंगे। धार्मिक कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। सामाजिक आयोजनों से जुड़ेंगे। आस्था और अध्यात्म बल पाएंगे। पेशेवर मामले साधेंगे। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। सुविधा संसाधनों में वृद्धि होगी। अधिकारी वर्ग से सहयोग बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6
सिंह :- कार्यक्षेत्र में सुधार संवार के संकेत हैं। दोपहर से तेज सकारात्मक परिणाम बनेंगे। घर परिवार में सहजता बढ़ेगी। रुटीन पर फोकस रखें। कामकाज में अप्रत्याशित स्थिति से बचें। आवश्यक कार्यों में अनुशासन रखेंगे। संबंधियों का सहयोग पाएंगे। धैर्य से अवरोधों का समाधान खोजेंगे। सीख सलाह बनाए रखेंगे। नियम कानून के साथ आगे बढ़ेंगे। आर्थिक लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- गहरा लाल | भाग्यशाली अंक- 2
कन्या :- आवश्यक कार्यों को लंच तक पूरा कर लेने की कोशिश बनाए रखें। भेंट संवाद में प्रभावपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। साझा क्षेत्रों में अपेक्षा से अच्छा प्रदर्शन बना रहेगा। पेशेवर उत्साहित रहेंगे। विविध प्रस्ताव प्राप्त होंगे। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे। लेनदेन में स्पष्टता से काम लें। परिस्थितियां मिश्रित बनी रहेंगी। प्रियजनों से घनिष्ठता बढ़ेगी। स्वजनों से भेंट होगी। दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- सकारात्मक प्रयासों से कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे। निरंतर सुधार के संकेत बने हुए हैं। पेपरवर्क में लापरवाही न करें। नीति नियम और संतुलन बनाए रखें। रिश्तों में तालमेल बढ़ाएंगे। लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे। व्यवस्था और निरंतरता पर ध्यान देंगे। पेपरवर्क में अतिरिक्त सतर्कता बरतेंगे। सफेदपोश ठगों से बचाव रखें। विवेक विनम्रता बनाए रहें। कार्यक्षमता को बल मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- काला | भाग्यशाली अंक- 3
वृश्चिक :- मित्रों व शुभचिंतकों का साथ सहयोग पाएंगे। जरूरी चर्चाओं को आगे बढ़ाएंगे। पेशेवर मददगार होंगे। सूझबूझ से प्रदर्शन संवारेंगे। व्यक्तिगत चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। आवश्यक कार्यों को गति देंगे। कामकाज मामलों में सावधानी बरतें। निजी संबंध मजबूत रहेंगे। कार्य समय पर करने का प्रयास बढ़ाएं। मेहनत और लगन से उचित दिशा में बढ़त बनाएंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी | भाग्यशाली अंक- 8
धनु :- लंबित योजनाओं को सहजता से आगे बढ़ाने की कोशिश बनाए रखेंगे। वरिष्ठों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। करीबी कार्यप्रबंधन में सहयोग देंगे। आवश्यक विषयों में तेजी आएगी। उचित प्रस्ताव प्राप्त करेंगे। गरिमा गोपनीयता को बढ़ाएंगे। उचित जगह बनाए रखेंगे। कामकाजी चर्चा में संकोच दूर होगा। करीबियों के साथ प्रभावपूर्ण व्यवहार रखेंगे। घर परिवार में रुचि बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 1
मकर :- सामाजिक प्रयास सहज बने रहेंगे। आत्मविश्वास से कार्य करेंगे। भावनात्मक विषयों में सहजता रहेगी। आवश्यक जानकारी जुटाने पर जोर होगा। सहकारिता संवार पाएगी। साझीदारी में रुचि रखेंगे। सभी से सामंजस्य बढ़ाएंगे। करियर कारोबार में प्रभावी रहेंगे। प्रबंधन के कार्य सधेंगे। अनुशासन बढ़ाएंगे। यात्रा की संभावना बढ़ेगी। सूझबूझ व जिम्मेदारी से कार्य करें।
भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3
कुम्भ :- कुल परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। कुटुम्ब के लोगों के साथ सहज संवाद बनाए रखेंगे। परंपरागत कारोबार को बढ़ावा देंगे। सौजन्य वार्ताओं पर जोर रखेंगे। सभी से समता और सामंजस्य बनाए रखेंगे। लाभ वृद्धि के संकेत बने हुए हैं। स्वजनों का आना बना रह सकता है। आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे। लक्ष्य प्राप्त करेंगे। वचन वादा बनाए रखेंगे। सामाजिक कार्यों को बल देंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी | भाग्यशाली अंक- 4
मीन :- हर क्षेत्र में अपेक्षित स्थिति बनी रहेगी। लाभ और प्रभाव में वृद्धि से उत्साहित रहेंगे। करियर कारोबार की स्थिति सकारात्मक रहेगी। आर्थिक मामलों में सहज रहेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। कार्यगति नियमित रहेगी। प्रयासों में रुटीन रखेंगे। अनुशासन पर जोर देंगे। व्यावसायिक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। रचनात्मक मामलों में उछाल आएगा। सहजता से कार्य करेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-19 अप्रैल 2026 का पंचांग-
वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह - वैशाख।
पक्ष - शुक्ल।
तिथि: द्वितीया प्रात: 10:49 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया रहेगी।
चंद्र राशि: मध्याह्न 12:31 बजे तक मेष, तत्पश्चात वृषभ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: भरणी नक्षत्र प्रात: 07:10 बजे तक, तत्पश्चात कृतिका कल प्रात: 04:35 बजे तक, तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र रहेगा।
योगः आयुष्यमान रात्रि 08:02 बजे तक, उपरांत सौभाग्य योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:52 बजे से 12:44 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: त्रिपुष्कर योग, रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:51 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:44 बजे।
राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज त्योहार: श्री परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया, वर्षी तप पारण, त्रेता युग, मासिक कार्तिगाई।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।