आपके सितारेः शनिवार, 01 अगस्त 2026 का राशिफल और रविवार, 02 अगस्त 2026 का पंचांग
01 अगस्त, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 02 अगस्त, 2026 का पंचांग भी।
मेष
कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन योग्यता और मेहनत से उनका समाधान निकल जाएगा। काम करने की क्षमता बेहतर रहेगी। किसी करीबी व्यक्ति की सलाह और आशीर्वाद से लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी। किसी करीबी रिश्तेदार की निजी जिंदगी में परेशानी होने से चिंता रहेगी। रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। घर का माहौल सुखद और शांत रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ
पिछले कुछ समय से अटका हुआ महत्वपूर्ण काम पूरा हो जाएगा। चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। कोर्ट केस से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। समय के अनुसार व्यवहार में बदलाव लाना लाभदायक रहेगा। पैसों से जुड़े काम पूरे करने के लिए मेहनत करनी होगी। सही समय पर फैसला लेने से कई समस्याएं हल हो जाएंगी। नया काम शुरू न करें और मौजूदा कामों को व्यवस्थित करने पर ध्यान दें। घर में सुख-शांति रहेगी।
भाग्यशाली रंग- फिरोजी | भाग्यशाली अंक- 7
मिथुन
किसी काम को लेकर मेहनत बढ़ाने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। ससुराल पक्ष से चल रही गलतफहमी दूर होगी और संबंध फिर मधुर होंगे। घर में किसी शुभ कार्यक्रम की योजना बनेगी और खुशी का माहौल रहेगा। कारोबार के लिए समय अच्छा है। कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में हर गतिविधि पर नजर रखना जरूरी है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 5
कर्क
राजनीतिक या सामाजिक गतिविधियों में मौजूदगी बनाए रखें। इससे प्रभाव और लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों और युवाओं को भविष्य से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल की व्यवस्था बेहतर रखने के लिए कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल रखें। तय किया गया लक्ष्य मेहनत से हासिल हो जाएगा। ऑफिस के कामों में विशेष योगदान रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6
सिंह
काम और जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी, लेकिन इनके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। बच्चों से जुड़ी समस्या का समाधान होने से राहत मिलेगी। कारोबार सामान्य रहेगा। आमदनी मध्यम रहेगी, लेकिन खर्च बने रहेंगे। उधार से जुड़ा लेन-देन न करें। कारोबारी समझ कई मामलों को सुलझाने में मदद करेगी। बिजनेस से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी। पेट में जलन और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- गहरा लाल | भाग्यशाली अंक- 2
कन्या
कोई पारिवारिक मामला भी मदद से सुलझ सकता है। तय समय पर काम पूरे करने की कोशिश करें। बिजनेस पर ज्यादा ध्यान देना होगा। रुके हुए कामों के कारण कारोबार की रफ्तार धीमी हो सकती है। आलस से बचें। ऑफिस और बिजनेस में टीम के साथ काम करने से अच्छी सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। छोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें।
भाग्यशाली रंग- पीला | भाग्यशाली अंक- 6
तुला
प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद-बिक्री से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है। बाजार में रुकी हुई पेमेंट वापस लेने के लिए समय अच्छा है। कारोबार में खास उपलब्धियां मिलेंगी और मेहनत के अच्छे नतीजे आएंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस में सावधान रहें। छोटी गलतफहमी से संबंध खराब हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- काला | भाग्यशाली अंक- 3
वृश्चिक
पिछले कुछ समय से जिस लक्ष्य के लिए कोशिश चल रही थी, वह हासिल हो सकता है। नए कामों की योजना बनेगी और उन पर जल्दी काम शुरू होगा। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में मुनाफे की स्थिति बनी हुई है। कर्मचारियों के बीच राजनीति जैसा माहौल हो सकता है, इसलिए कार्यस्थल पर मौजूदगी और ध्यान जरूरी रहेगा। ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा होने से प्रमोशन मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी | भाग्यशाली अंक- 8
धनु
काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। परिवार के साथ शांत और सुखद समय बीतेगा। संतान से अच्छी खबर मिलने पर खुशी होगी। किसी मामले में जिद न करें। व्यवहार में थोड़ा बदलाव और समझदारी रखें। कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण अधिकार या जिम्मेदारी मिल सकती है। फायदे के मौके बनेंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस में अच्छा तालमेल और सही कार्यशैली लाभदायक रहेगी। नौकरी बदलने का फैसला लेने से पहले दोबारा विचार करें।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 1
मकर
बातचीत से कई समस्याओं का समाधान मिलेगा। पुश्तैनी जमीन-जायदाद से जुड़ा रुका हुआ काम सुलझाने के लिए समय अनुकूल है। किसी के दबाव में आकर जल्दबाजी में फैसला न लें। कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा। अतिरिक्त आमदनी का नया जरिया बन सकता है। नया काम शुरू करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। परिवार के लोगों के बीच सहयोग और अच्छा तालमेल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3
कुम्भ
कुछ सकारात्मक बदलाव होंगे। घर के विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। किसी राजनीतिक संपर्क से फायदा मिलेगा। परिवार और बिजनेस की जिम्मेदारियों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। काम मन मुताबिक न होने पर तनाव न लें। पिछले कुछ समय में कार्यस्थल पर किए गए बदलावों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। अविवाहित लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी | भाग्यशाली अंक- 4
मीन
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। प्रिय लोगों से मुलाकात होगी। कुछ समय शांति, धर्म या अध्यात्म से जुड़ी गतिविधियों में बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में आ रही रुकावट दूर होगी। बिजनेस के कामों पर पूरा नियंत्रण रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। योजनाएं किसी के साथ साझा न करें। पारिवारिक समस्या आपसी बातचीत से सुलझ जाएगी।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
प्रेषक :
दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित
मो.: 9893118788
-02 अगस्त 2026 का पंचांग-
वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माहः श्रावण।
पक्षः कृष्ण।
तिथिः चतुर्थी रात्रि 11:15 बजे तक, उपरांत पंचमी रहेगी।
चंद्र राशिः अपराह्न 03:26 बजे तक कुम्भ, उपरांत मीन राशि में रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 09:37 बजे तक, उपरांत उत्तराभाद्रपद रहेगा।
योगः अतिगंड रात्रि 10:30 बजे तक, उपरांत सुकर्मा योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:58 बजे से 12:51 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धियोग।
सूर्योदयः प्रातः 05:44 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:06 बजे।
राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज-त्योहारः मित्रता दिवस, गजानन संकष्टी चतुर्थी, पंचक।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः चल रहे हैं।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।