आपके सितारेः सोमवार, 04 अगस्त 2025 का राशिफल

04 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 05 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।

Aug 3, 2025 - 22:59
 0
आपके सितारेः सोमवार, 04 अगस्त 2025 का राशिफल

,मेष :- सामान्य स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी की आवश्यकता है। परिवार का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। दिन खर्चीला रहेगा। जोखिम से बचना श्रेयस्कर होगा तथा कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लेना चाहिए।
भाग्यशाली रंग - गेरुआ | भाग्यशाली अंक - 1

वृषभ :- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। कार्य में सफलता तथा वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में नए लोगों के जुड़ने से लाभ होगा। संतान की शिक्षा हेतु प्रयास बढ़ेंगे।
भाग्यशाली रंग - बादामी | भाग्यशाली अंक - 2

मिथुन :- व्यवसाय में श्रेष्ठ प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। कार्य की सराहना भी संभव है। व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे तथा व्यवसाय विस्तार के योग हैं। व्यय नियंत्रण आवश्यक है। दांपत्य जीवन की अनबन प्रेमपूर्वक सुलझाने का समय है।
भाग्यशाली रंग - हल्का हरा | भाग्यशाली अंक - 6

कर्क :- कार्य में बड़ी सफलता तथा मान-सम्मान की प्राप्ति संभव है। परिवार व मित्रों से स्नेह एवं सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कार्यों में प्रगति रहेगी। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग - मटमेला | भाग्यशाली अंक - 9

सिंह :- चतुराई व बुद्धिकौशल से लाभ मिलेगा। दैनिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में सौहार्द रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान आवश्यक है। आवेश या अति उत्साह में कार्य करने से हानि हो सकती है।
भाग्यशाली रंग - लाल | भाग्यशाली अंक - 5

कन्या :- शिक्षा क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन रहेगा। सभी कार्यों में सफलता संभव है। परिवेश सकारात्मक रहेगा। किसी चिंता का समाधान मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को सावधानी से कार्य करना चाहिए। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभावित है।
भाग्यशाली रंग - हल्का हरा | भाग्यशाली अंक - 6

तुला :- समयबद्ध कार्य निष्पादन पर ध्यान केंद्रित करना होगा। अचानक नया कार्य मिलने से योजनाओं में परिवर्तन संभव है। सफलता हेतु परिश्रम अपेक्षित है। व्यवसाय में लाभदायक अवसर प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग - जरिम | भाग्यशाली अंक - 6

वृश्चिक :- दिन की शुरुआत से सक्रियता बनी रहेगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी अपेक्षित है, खर्चों में वृद्धि संभव है। प्रियजनों संग समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग - लाल | भाग्यशाली अंक - 9

धनु :- व्यवसाय में कुछ कठिनाइयों का सामना हो सकता है। एकल जातकों की किसी से भेंट संभव है। पूर्व की किसी गलती से सबक लेने का समय है। वाणी संयम आवश्यक है, अन्यथा विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। मित्रों से गंभीर विषयों पर चर्चा होगी।
भाग्यशाली रंग - क्रीम | भाग्यशाली अंक - 3

मकर :- आलस्य का त्याग कर आगे बढ़ने का दिन है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। किसी के कहने पर निवेश करने से बचना चाहिए। पुराने मित्र से भेंट संभव है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि संभावित है।
भाग्यशाली रंग - मटमेला | भाग्यशाली अंक - 8

कुम्भ :- कार्यक्षेत्र में सकारात्मक सोच का लाभ मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान संभव है। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। संतान संबंधी उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। वाहन खरीदने की इच्छा पूर्ण हो सकती है।
भाग्यशाली रंग - नीला | भाग्यशाली अंक - 7

मीन :- जल्दबाजी में भूल हो सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित अटके कार्य पूर्ण होने की संभावना कम है। वाहन प्रयोग में सतर्कता आवश्यक है। खर्चों में संतुलन बनाए रखना होगा, अन्यथा मानसिक दबाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।
भाग्यशाली रंग - धानी | भाग्यशाली अंक - 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। | -मोबाइलः 9893118788

Bottom of Form

-05 अगस्त 2025 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: श्रावण मास - शुक्ल पक्ष।

तिथि: एकादशी प्रात: 01:12 बजे तक, तत्पश्चात द्वादशी रहेगी।

चंद्र राशि: प्रात: 11:23 बजे तक वृश्चिक, तत्पश्चात धनु राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: ज्येष्ठा नक्षत्र प्रात: 11:23 बजे तक, तत्पश्चात मूल नक्षत्र रहेगा।

योगः इंद्र प्रात: 07:25 बजे तक, तत्पश्चात वैधृति योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:58 से मध्याह्न 12:52 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:45 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:03 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।  

तीज त्योहार: चतुर्थ मंगला गौरी व्रत, पुत्रदा एकादशी व्रत, दामोदर द्वादशी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः अपराह्न 01:12 बजे पर समाप्त।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: चल रहे है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor