आपके सितारेः बुधवार, 06 अगस्त 2025 का राशिफल

06 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 07 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।

Aug 5, 2025 - 23:16
 0
आपके सितारेः बुधवार, 06 अगस्त 2025 का राशिफल

मेष :- जिस भी काम में हाथ डाला जाएगा उसमें सफलता मिलेगी। नौकरी में काम का दबाव बना रहेगा और तत्परता से कार्य पूर्ण करने की सक्रियता बनी रहेगी। परिवार में जीवनसाथी व पिता से पूर्णतः सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में दिन मिलाजुला रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखने का प्रयास करना श्रेयस्कर रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल | भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ :- जरूरी कार्यों को प्राथमिकता देना लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। खानपान में संयम आवश्यक होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। व्यापारी वर्ग कारोबार में विस्तार की योजना बनाएंगे। कानूनी मामलों में जोखिम लेने से बचना उपयुक्त रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बैगनी | भाग्यशाली अंक – 5

मिथुन :- साझेदारी में कार्य बेहतर चलेगा। पारिवारिक जीवन में तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र या संबंधी से अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापार में कोई अच्छी डील मिलने से प्रसन्नता होगी। संध्या समय परिजनों के संग समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2

कर्क :- कोई अप्रत्याशित सफलता मन को आनंदित करेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। अत्यधिक विश्वास करने से बचना होगा। चतुराई और समझदारी से परिस्थितियों पर नियंत्रण संभव होगा। पूर्व में किया निवेश लाभकारी सिद्ध होगा।
भाग्यशाली रंग – जामुनी | भाग्यशाली अंक – 4

सिंह :- नई तकनीक सीखने का प्रयास सफल रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग किसी कार्य को पूर्ण कराने में सहायक होगा। आय में वृद्धि होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 5

कन्या :- कोई पूर्व नियोजित कार्य पूर्ण होगा जिससे प्रसन्नता होगी। रुचिकर भोजन का आनंद लिया जाएगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से उपहार प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 3

तुला :- विरोधियों व प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। सहकर्मियों से भी सहयोग मिलेगा। इलेक्ट्रिक उपकरण व गिफ्ट आइटम से जुड़े व्यापारियों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग – क्रीम | भाग्यशाली अंक – 7

वृश्चिक :- कुछ उलझन व तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम आवश्यक रहेगा। संयमित व्यवहार से कार्य में सफलता मिलेगी और सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग भी प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 6

धनु :- कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा व नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में बड़ी डील की संभावना है। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कोई रुका कार्य मित्र या सहयोगी की मदद से पूर्ण हो सकता है। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 7

मकर :- कोई कार्य बनते-बनते अटक सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन खर्चीला रहेगा। अनावश्यक व्यय सामने आ सकता है। किसी मित्र की मदद से लाभ मिलने की संभावना है। अचानक की स्थिति में योजनाओं में परिवर्तन आवश्यक होगा। यात्रा का योग बन सकता है।
भाग्यशाली रंग – धूमल | भाग्यशाली अंक – 10

कुम्भ :- कार्य को लेकर सुबह से ही सजगता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में खर्च पर नियंत्रण संभव होगा। संध्या समय परिवार संग मनोरंजन का अवसर मिलेगा। शिक्षा व शिक्षण से जुड़े कार्यों में लाभ के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग – कत्थई | भाग्यशाली अंक – 18

मीन :- कार्य में परिश्रम व दक्षता का लाभ मिलेगा। परिजनों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है जिससे पारिवारिक समस्या का समाधान निकलेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी संग खरीदारी का योग है।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा | -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

-07 अगस्त 2025 का पंचांग-
वारः गुरुवार
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: श्रावण मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: त्रयोदशी अपराह्न 02:27 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी रहेगी।
चंद्र राशि: रात्रि 08:11 बजे तक धनु, तत्पश्चात मकर राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र अपराह्न 02:01 बजे तक, तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।
योगः विषकुम्भ प्रात: 06:43 बजे तक, तत्पश्चात प्रीति योग कल प्रात: 05:39 बजे तक रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:58 बजे से मध्याह्न 12:51 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवियोग।
सूर्योदयः प्रातः 05:46 बजे
सूर्यास्तः सायं 7:02 बजे
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor