आपके सितारेः गुरुवार, 14 अगस्त 2025 का राशिफल

14 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 15 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।

Aug 13, 2025 - 22:42
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 14 अगस्त 2025 का राशिफल

मेष :- कुछ चुनौतियों और उलझनों का सामना करना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी तकनीकी समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है। सरकारी क्षेत्र के काम में बाधा आ सकती है। वैसे आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। दिन के दूसरे भाग में अच्छी कमाई हो सकती है। लेकिन आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहना होगा।
भाग्यशाली रंग - हल्का लाल | भाग्यशाली अंक - 8

वृषभ :- दैनिक कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। रिश्तेदारों से कोई खास तोहफा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम में व्यस्त रहेंगे और उन्हें काम की सराहना भी मिलेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग - बैंगनी | भाग्यशाली अंक - 5

मिथुन :- कार्यशैली और क्षमताओं से अधिकारी और वरिष्ठजन प्रभावित होंगे। दिन रिश्तों के लिए बहुत अच्छा है। सगे संबंधियों के साथ मेलजोल बढ़ेगा जो सुखद रहेगा। दोस्ती के साथ भी मनोरंजक समय बिता सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
भाग्यशाली रंग - सिलेटी | भाग्यशाली अंक - 1

कर्क :- कार्यक्षेत्र में अधिक सजग और सतर्क होकर काम करना होगा। किसी पर भी बहुत अधिक भरोसा करने से बचना चाहिए। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। कुछ पुराने लेनदेन को पूरा करना होगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मेलजोल बनाकर रखना चाहिए, उन्हें सहयोग की जरूरत होगी।
भाग्यशाली रंग - भूरा | भाग्यशाली अंक - 2

सिंह :- काम में अधिक समय लगाने और प्रयास करने की जरूरत होगी। दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। कारोबार में कुछ तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।
भाग्यशाली रंग - लाल | भाग्यशाली अंक - 5

कन्या :- कामकाज में खूब सफलता मिलेगी। वरिष्ठ कार्यकुशलता से प्रसन्न रहेंगे। घर-परिवार के मामले में दिन अनुकूल और सुखद रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। सगे संबंधियों से अपेक्षित लाभ मिलने का योग है। सेहत सामान्य रहेगी।
भाग्यशाली रंग - हल्का हरा | भाग्यशाली अंक - 3

तुला :- जीवन में कई सुखद और सकारात्मक बदलाव से खुशी होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी और नई योजनाओं को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। शेयर बाजार में निवेश से अच्छा मुनाफा हो सकता है। व्यापार में पैसा कमाने के कई रास्ते खुलेंगे और सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग - क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक - 7

वृश्चिक :- कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। किसी वजह से दिनचर्या और कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ सकता है। सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। खर्च संतुलित रहेगा।
भाग्यशाली रंग - बादामी | भाग्यशाली अंक - 6

धनु :- काम में बड़ी सफलता मिलेगी और बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा। नौकरीपेशा जातक ऑफिस की राजनीति से दूर रहें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित काम में सफलता मिलेगी। घरेलू जरूरतों पर धन खर्च होगा।
भाग्यशाली रंग - हल्का पीला | भाग्यशाली अंक - 7

मकर :- किसी मित्र या संबंधी की मदद करनी पड़ सकती है। कुछ नया करने का मौका मिलेगा और जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। काम में सफलता से भविष्य में लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। कारोबार में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग - धूमल | भाग्यशाली अंक - 10

कुंभ :- काम में सफलता मिलेगी और मनोबल ऊंचा रहेगा। विरोधियों से सजग रहना होगा। अपने काम से काम रखना चाहिए और दूसरों के मामले में विचार देने से बचना चाहिए। गुस्से पर काबू रखना होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग - कत्थई | भाग्यशाली अंक - 18

मीन :- कमाई के साथ खर्च भी बना रहेगा। किसी बात को लेकर उलझन रहेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। नौकरी पेशा में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में अधिक प्रयास के बाद सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग - नारंगी | भाग्यशाली अंक – 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः  9893118788

-15 अगस्त 2025 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2082, शक संवतः 1947
माह/पक्ष: भाद्रपद मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: सप्तमी रात्रि 11:49 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी रहेगी।
चंद्र राशि: मेष राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: अश्विनी नक्षत्र प्रातः 07:36 बजे तक, तत्पश्चात भरणी नक्षत्र रहेगा।
योगः गण्ड प्रातः 10:17 बजे तक, तत्पश्चात वृद्धि योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:57 बजे से मध्याह्न 12:49 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:50 बजे।
सूर्यास्तः सायं 18:55 बजे।
राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज/त्योहार: आद्याकाली जयंती, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (स्मार्त), शीतला सातम, इंद्र सावर्णी मन्वादि।
विशेष दिवस: स्वतंत्रता दिवस।
भद्रः मध्याह्न 12:58 बजे तक।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः प्रातः 07:36 बजे पर समाप्त।
दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor